बजट 2026 के बाद शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2300 अंक टूटा, निफ्टी 500 अंक गिरा, ऑप्शन टैक्स बढ़ोतरी से हड़कंप
Budget 2026 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भारतीय शेयर बाजार को बड़ा झटका दिया। बजट भाषण खत्म होते ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स में 2300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई तो निफ्टी भी 500 से ज्यादा अंक गिर गया।
Budget 2026 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भारतीय शेयर बाजार को बड़ा झटका दिया। बजट भाषण खत्म होते ही शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स में 2300 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई तो निफ्टी भी 500 से ज्यादा अंक गिर गया। ALSO READ: budget में सस्ता महंगा, आम आदमी को बड़ी राहत! जानें क्या-क्या सस्ता हुआ
ऑपशन ट्रेडिंग पर टैक्स की खबरों से निवेशकों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सेंसेक्स में 2300 और निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट आई। हालांकि बाजार में इसके बाद रिकवरी हुई। बाजार दोपहर 12.41 बजे सेंसेक्स 1,271 अंक गिरकर 81,296 पर पहुंच गया। निफ्टी 433 अंक गिरकर 24,985 पर था।
बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने बताया कि फ्यूचर पर सीधे-सीधे टैक्स को 150 परसेंट बढ़ा दिया गया है। इस वजह से बाजार में हड़कंप मच गया। ऑप्शन पर भी टैक्स को 0.1 से बड़ा के 0.15 कर दिया गया है। यह टैक्स मार्केट के हिसाब से बहुत ज्यादा है। जिस वजह से बाजार इसको नेगेटिव ले रहा है और बाजार में आगे भी थोड़ी और कमजोरी बनी रह सकती।
उन्होंने कहा कि जैसा अनुमान था कि बाजार में इंडिविजुअल के लिए कुछ खास नहीं है। मैन्युफैक्चरिंग स्कीम और इंपोर्ट एक्सपोर्ट को लेकर लोगों की उम्मीदें जरूर पूरी हुई है। ALSO READ: Budget 2026 : न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू, बजट में इनकम टैक्स में क्या नया?
कांग्रेस ने बजट को फर्जी करार देते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम। इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि उन्हें बजट से कोई उम्मीद नहीं है।मोदी के फर्जी बजट से शेयर मार्केट धड़ाम — Congress (@INCIndia) February 1, 2026
edited by : Nrapendra gupta



