बक्सर में पिकअप ने बाइक सवार पिता-बेटे को रौंदा:बेटे की मौत, पिता गंभीर; वाराणसी रेफर, चालक फरार
बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर लालगंज के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार पिता-बेटे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बहुआरा निवासी विकास मिश्रा की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पिता शिवजी मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव के रहने वाले शिवजी मिश्रा बक्सर में पीसी कॉलेज के पास कपड़े की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे वे अपनी दुकान बंद करके इकलौते बेटे विकास मिश्रा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लालगंज के पास बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को डॉक्टर ने वाराणसी किया रेफर हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विकास मिश्रा का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। शिवजी मिश्रा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। विकास मिश्रा की मौत की खबर मिलते ही बहुआरा गांव में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक और गाड़ी की पहचान करने में लगी है। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ पुलिस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर सकती है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।
Sep 20, 2026 - 10:52
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.