फतेहाबाद में BJP कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला:पीएम मोदी व उनकी मां पर टिप्पणी से गुस्साए; जिलाध्यक्ष बोले-जनता देगी जवाब

बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां हीराबेन के खिलाफ की गई टिप्पणी का विरोध शुरू हो गया है। फतेहाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंचायत भवन के सामने रोष प्रकट करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री और उनकी मां के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। यह बेहद निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी और उसकी नेताओं को बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि एक पिछड़ा वर्ग का गरीब मां का बेटा देश पर 11 सालों से शासन कर रहा है। इसलिए समय-समय पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। बोले-ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ओछी राजनीति की सारी सीमाएं लांघी जा चुकी है। इस तरह की हरकत देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। बिहार की जनता कांग्रेस और उनके सहयोगियों को सबक सिखाने का काम करेगी। कांग्रेस देश में नफरत फैलाने का काम कर रही है। इसलिए कांग्रेस का पुतला फूंककर रोष जताया गया है। कहा, वोट चोरी तो सबसे पहले नेहरू ने की जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात कर रही है, लेकिन सबसे पहले वोट चोरी तो जवाहर लाल नेहरू ने की थी। अगर वोट चोरी नहीं किए होते तो नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं होते। 14 में से 13 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल को मिले थे। मगर इसके बावजूद उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाया गया। इस मौके पर जगदीश राय शर्मा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, दर्शन नागपाल, कंवल चौधरी, पूनम सिंगला, शम्मी ढींगड़ा, किरण नारंग, बनवारी लाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aug 30, 2025 - 13:07
 0