पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के पास भेजा अपना खास दूत, रिश्तों में सुधार के संकेत
Putin sends special envoy to Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पुतिन ने एक सार्थक पहल करते हुए अपना विशेष दूत ट्रंप के पास भेजा है। पुतिन के ...
Putin sends special envoy to Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पुतिन ने एक सार्थक पहल करते हुए अपना विशेष दूत ट्रंप के पास भेजा है। पुतिन के इस भरोसेमंद दूत का नाम किरिल दिमत्रिव है। अमेरिका द्वारा रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध के अगले ही पुतिन के इस कदम से रिश्तों में नरमी के संकेत मिल रहे हैं।
माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक स्तर पर यह मुलाकात काफी अहम है। इसे आधिकारिक भी बताया जा रहा है। पुतिन ने रूस के डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के चीफ और क्रेमलिन के विशेष दूत दिमत्रिव को मुलाकात के लिए भेजा है, जो ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। उन्हें मॉस्को के उन प्रमुख चेहरों में से एक माना जाता है जो अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के प्रयासों में शामिल हैं।
रिश्तों में सुधार के संकेत : पुतिन और उनके दूतों द्वारा ट्रंप प्रशासन या ट्रंप के सहयोगियों के साथ बातचीत करने को दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रहे रिश्तों में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पुतिन ने सार्वजनिक रूप से भी ट्रंप के प्रयासों की सराहना की है।
उल्लेखनीय है कि पुतिन ने भी कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मॉस्को में मुलाकात की थी। दरअसल, इन वार्ताओं का मुख्य फोकस यूक्रेन संघर्ष पर शांति समझौता कराने और रूस-अमेरिका के बीच संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों पर था, खासकर जब ट्रंप यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की बात कह रहे हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala



