संतकबीरनगर में गोवध पर दरोगा-सिपाही सस्पेंड:एसपी ने लिया एक्शन, विभागीय जांच के आदेश

संतकबीरनगर में गोवध की एक घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। काम में लापरवाही बरतने के आरोप में एक उपनिरीक्षक और एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव और आरक्षी प्रवीण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उपनिरीक्षक वीर बहादुर यादव और आरक्षी प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन से जोड़ा गया है। साथ ही, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी। एसपी संदीप कुमार मीना ने साफ कहा है कि अपराध रोकने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस की जिम्मेदारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये है पूरा मामला संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के खटकरा (मैली) गांव में गुरुवार को गौकशी की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। गांव के बाहर एक छप्पर से हड्डी और मांस के टुकड़े मिलने की सूचना पर एडिशनल एसपी, एसडीएम और सीओ धनघटा मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। रात में अचानक गायब हो गया बछड़ा खटकरा (मैली) निवासी अजय चौहान ने गांव के बाहर छप्पर बना रखा है, जहां वह पशु पालते हैं। पालतू पशुओं की रखवाली के लिए रात में अजय की दादी और बहन वहीं रहती हैं। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात छप्पर से उनका एक बछड़ा अचानक गायब हो गया। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बछड़े का पता नहीं चल सका। मोबाइल चार्ज करने गई बहन ने देखा मांस गुरुवार सुबह अजय की बहन पास में जहूर पुत्र गेना के घर मोबाइल चार्ज करने गई थी। वहां घर के अंदर हड्डी और मांस के टुकड़े दिखाई देने पर उसे शक हुआ। उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव और आसपास के इलाके में फैल गई। एक आरोपी हिरासत में लिया धनघटा पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था, जबकि दो अन्य आरोपियों के फरार हो गए थे। हालांकि बरामद हड्डी और मांस के टुकड़े किस पशु के हैं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने बरामद सामग्री को परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Sep 11, 2026 - 20:52
 0