पाली में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत:बेकाबू गाड़ी ने कुचला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में तोड़ा दम

सांडेराव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन का पहिया उनके शरीर के ऊपर से निकल गया, जिससे दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सांडेराव थानाप्रभारी श्यामसिंह ने बताया कि बिरामी गांव निवासी भैरूदास(65) पुत्र वगताराम शनिवार सुबह पैदल बिरामी टोल से साकदड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Sep 12, 2026 - 21:47
 0