कोटा में 7 बूथों पर 90% से ज्यादा वोटिंग:5 बूथ पर 40% से कम मतदान, मंत्री दिलावर और नागर के वार्डों में 16% का अंतर
कोटा नगर निगम चुनाव में 7 बूथ पर 90% से ज्यादा वोट पड़े। वहीं, 5 बूथ ऐसे हैं, जहां 37 से 40% के बीच मतदान हुआ। 292 बूथ ऐसे हैं, जहां 60 से 70% वोटिंग हुई। कोटा में 100 वार्डो में 815 बूथ पर वोटिंग हुई थी। प्रमुख नेताओं में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के वार्ड 52 में सबसे ज्यादा 74.12% मतदान हुआ। जबकि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के वार्ड 94 में कुल 58.06% वोट पड़े। शिक्षा मंत्री व ऊर्जा मंत्री के वार्ड में वोट प्रतिशत में 16% का अंतर रहा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के वार्ड 83 मे कुल 63.88%, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के वार्ड 87 में 63.88% व शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन के वार्ड 55 में कुल 67.52% मतदान हुआ। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के वार्ड 27 में कुल 70.33%, कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल व लाडपुरा से भाजपा विधायक कल्पना देवी के वार्ड 41 में कुल 67.44% वोट डले। वार्ड 8 के बूथ पर सबसे ज्यादा, वार्ड 44 के बूथ पर सबसे कम वोट डले वार्ड 8 के बूथ 386 पर सबसे ज्यादा 94.02% वोट पड़े हैं। यहां कांग्रेस बीजेपी के अलावा 2 निर्दलीय चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1 निर्दलीय बीजेपी से बागी है। इस वार्ड में कुल 85.61% मतदान हुआ है। वहीं वार्ड 44 के बूथ 455 पर सबसे कम 37.30% मतदान हुआ हैं। यहां भी कांग्रेस बीजेपी के अलावा दो निर्दलीय चुनावी मैदान में है। इस वार्ड में कुल 69.65% वोटिंग हुई हैं। बड़े चेहरों के वार्ड में कैसा रहा मतदान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के वार्ड 27 के बूथ 205 पर सबसे ज्यादा 76.14% वोट डले। कोटा उत्तर से कांग्रेस विधायक शांति धारीवाल व लाडपुरा से भाजपा विधायक कल्पना देवी के वार्ड 41 के बूथ 534 पर सबसे ज्यादा 80.35% वोट पड़े। मंत्री मदन दिलावर के वार्ड 52 के बूथ 682 पर सबसे अधिक 81.78% वोटिंग हुई। शहर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन के वार्ड 55 के बूथ 202 में सबसे ज्यादा 82.71% मतदान हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के वार्ड 83 के बूथ 40 पर सबसे ज्यादा 69.59% वोट डले। कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के वार्ड 87 के बूथ 99 पर सबसे अधिक 70.50% मतदान हुआ। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के वार्ड 94 के बूथ 127 पर सबसे ज्यादा 59.83% वोट डले।