पंचायत चुनावमें भाजपा ने पेश की नारी सशक्तिकरण की मिसाल,
पंचायत चुनावमें भाजपा ने पेश की नारी सशक्तिकरण की मिसाल,

पंचायत चुनावमें भाजपा ने पेश की नारी सशक्तिकरण की मिसाल,
भारी संख्या में महिला उम्मीदवार लड़ रही चुनाव : आशा नौटियाल
देहरादून : पंचायत चुनाव में भाजपा ने सभी जिलों में अधिक से अधिक महिला उम्मीदवारों को भी चुनावी मैदान में उतारा है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि महिला सशक्तिकरण की असली तस्वीर पंचायत चुनाव में देखने को मिल रही है उनका कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं के सशक्त प्रतिनिधित्व के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को अपना समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है कई स्थानों पर ओबीसी एससी एसटी की महिलाओं को भी अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित कर रखा है। उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक देहरादून से चमोली तक महिलाएं चुनावी मैदान में है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है जिस तरह का पंचायत में आरक्षण है उसे लिहाज से भाजपा ने अधिक से अधिक महिलाओं को चुनावी मैदान में अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है
भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष का कहना है कि उत्तरकाशी चमोली देहरादून पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा उधम सिंह नगर नैनीताल चंपावत टिहरी पौड़ी, रुद्रप्रयाग में महिलाओं को अपना प्रत्याशी घोषित किया है सभी वर्ग के महिलाओं का प्रतिनिधित्व भाजपा ने बहुत ही मजबूती के साथ किया है
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि महिला मोर्चा ने अपने पदाधिकारी को विधानसभा स्तर पर प्रभारी भी घोषित किया है जो पंचायत के चुनाव प्रचार प्रचार में समर्थित प्रत्याशियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है उनका कहना है कि भाजपा महिला मोर्चा ने पंचायत चुनाव में भारी संख्या में समर्थित महिला प्रत्याशी घोषित किया है।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी महिलाओं का प्रतिनिधित्व और बढ़ेगा पंचायतों में महिलाओं की भूमिका और सशक्त होगी। उनका कहना है कि जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के चुनाव के महिलाएं बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रही हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने जिस तरह से पूरे पंचायत चुनाव में महिलाओं को अपना समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है या फिर कई क्षेत्रों को ओपन क्षेत्र घोषित किया है। ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में प्रचार प्रसार में जुटे हैं।
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ग्राम सभा स्तर पर ले जाने का काम कर रहे हैं उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की कई ऐसी बड़ी योजनाएं हैं जिसका लाभ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को भी मिल रहा है लखपति दीदी योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बना रही है।
भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में समर्थित उम्मीदवारों के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है पंचायत चुनाव में बेहतर नतीजे पार्टी के पक्ष में आएंगे और महिलाएं पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन भी करेंगी