नालंदा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत:ससुराल के लोगों पर जहर देने का आरोप, भाई बोला- ननद और सास झगड़ा करती थी

नालंदा के पावापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान खुदकर्मा गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी संगीता कुमारी(30) के तौर पर हुई है। घटना नवादा जिला के के सिरदला थाना क्षेत्र की है। मृतका के भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अक्सर बहन के ससुराल में सास और ननद से झगड़ा होते रहता था। जहर खाने या खिलाने से मौत की आशंका है। बुधवार दोपहर बहनोई मनोज कुमार ने फोन कर बताया कि संगीता कुमारी की तबीयत बिगड़ गई है। उसे इलाज के लिए रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर खिलाकर मारने का आरोप भाई ने आगे कहा कि परिवार के लोग भी जहर खिलाने से मौत की आशंका जता रहे हैं। पिछले तीन दिनों से बहन से बात नहीं हुई थी। अचानक बुधवार की दोपहर बहनोई ने फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके के लोगों को जानकारी हुई। वहीं, इस संबंध में पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया गया है। संबंधित थाने को घटना की जानकारी दे दी गई है। आवेदन मिलने पर जीरो एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

Mar 5, 2026 - 12:52
 0