अब तक चालू नहीं हो सका बिहारशरीफ फ्लाईओवर:सातवीं बार भी फेल हुई डेडलाइन, मार्च महीने में उद्घाटन की उम्मीद

बिहारशरीफ शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले एलआईसी कार्यालय से सोगरा कॉलेज तक बन रहे फ्लाईओवर का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की ओर से घोषित 15 जनवरी और उसके बाद फरवरी की समय-सीमा भी एक बार फिर फेल हो गई है। यह महज एक तिथि का टलना नहीं है, बल्कि प्रशासनिक ढिलाई और शहरवासियों के सब्र की परीक्षा का नया अध्याय बन गया है। करीब चार साल से निर्माणाधीन इस फ्लाईओवर के उद्घाटन की यह सातवीं 'डेडलाइन' थी, जो कागजों तक ही सिमट कर रह गई। चार साल में सात बार टूटा भरोसा स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2022 में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत 73 करोड़ रुपए की लागत से की गई थी। उस समय दावा किया गया था कि जुलाई 2024 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन इसके बाद तारीखों का जो सिलसिला शुरू हुआ, उसने जनता को सिर्फ मायूसी दी। पहले दशहरा 2024, फिर जनवरी 2025, जून 2025, दशहरा 2025, दीपावली 2025 और अब जनवरी-फरवरी 2026 की समय-सीमा भी बीत चुकी है। आज मार्च 2026 की शुरुआत हो चुकी है और फ्लाईओवर अब भी पूरी तरह चालू होने की बाट जोह रहा है। जाम की मार झेल रहे शहरवासी फ्लाईओवर के अधूरे रहने का सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा है। भरावपर से लेकर मछली मंडी तक का इलाका रोजाना घंटों भीषण जाम की चपेट में रहता है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी हों, स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चे या एंबुलेंस में तड़पते मरीज हर कोई इस प्रशासनिक सुस्ती की कीमत चुकाने को मजबूर है। निर्माण कार्य के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री के हाथों होगा उद्घाटन मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी कुमार निशांत विवेक ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इसी महीने मुख्यमंत्री का आगमन प्रस्तावित है, जिनके कर-कमलों द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। अगर मुख्यमंत्री के आने में विलंब होता है, तो उससे पूर्व ही इसे आम जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Mar 5, 2026 - 12:52
 0