नागौर में छाए बादल, बारिश के आसार:मौसम हुआ सुहावना, तापमान कम होने से गर्मी से लोगों को मिली राहत
नागौर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। जिससे बारिश के आसार बने हुए है। साथ ही तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहावना बना हुआ है। इधर जिले में शुक्रवार शाम को बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। अगस्त महीने के अंत में शुक्रवार को जिलेभर में बारिश का दौर चला। जिले की 9 में से 6 तहसीलों में बारिश का दौर चला। शुक्रवार को दिन में तेज उमस के साथ दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया था। दोपहर 2 बजे बाद घटाएं छा गई। शाम 5 बजे तक नागौर जिला मुख्यालय समेत आसपास के गांवों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंचा ग्रामीण इलाकों में भी बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली। इधर सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने भी आज बारिश होने की संभावना बताई है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज सुबह का नागौर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। 3 सितंबर के बाद बढ़ेगा तापमान मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सोमवार 1 सितंबर तक नागौर में अच्छी बारिश होने के प्रबल आसार है। तेज बारिश के आसार को देखते हुए प्रशासन ने भी ऐहतियातन पूर्व तैयारी कर ली है। बुधवार 3 सितंबर के बाद फिर तापमान बढ़ेगा।
