दो पक्षों में झड़प, चार लोग जख्मी:दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार रात जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों की पहचान पहले पक्ष से राजा राम शर्मा और उनके बेटे विक्कू कुमार और दूसरे पक्ष से मिथिलेश शर्मा और मंटू शर्मा के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर चोटें भी आई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडे और खंती से हमला करने का आरोप लगाया। अचानक शुरू की मारपीट घायल राजा राम शर्मा ने बताया कि वह अपने घर के पास आनंदी यादव के साथ बैठे थे। तभी मंटू शर्मा के परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनका बेटा विक्कू कुमार भी घायल हुआ। घर में घुसकर की मारपीट मंटू शर्मा का कहना है कि राजू शर्मा के परिवार के पांच लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने लोहे के रॉड और लाठी-डंडे से हमला किया। मंटू के अनुसार 10 दिन पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी। जांच में जुटी पुलिस चानन थाना पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। इस विवाद को लेकर पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Apr 15, 2025 - 08:46
 0