थाने के बाहर पति-पत्नी और साले के बीच मारपीट:एक-दूसरे को चप्पल और घूंसे से मारा, विवाहिता को नशे में प्रताड़ित करने का आरोप

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना के बाहर पति-पत्नी और साले के बीच मारपीट हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। देखा जा सकता है कि महिला अपने पति को चप्पल से पीटती नजर आ रही है। दोनों पक्षों से धक्का-मुक्की हो रही। घूंसे भी चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को मोतीपुर थाना के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। महिला के भाई विनोद मिश्रा, निवासी माहवाल (मोतीपुर), ने बताया कि करीब 10 साल पहले बहन राजकुमारी की शादी करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी अनिल तिवारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से अनिल शराब के नशे में पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। एक बार उसकी हत्या की कोशिश भी की गई थी, लेकिन आसपास के लोगों ने बचा लिया। इसके बाद बहन को मायके लाकर रखा गया। जान से मारने की मिली थी धमकी विनोद मिश्रा का आरोप है कि अनिल तिवारी कई बार चोरी-छिपे उनकी बहन को ले जाने की कोशिश करता था। कभी घर के पीछे से पहुंचता तो कभी अन्य लोगों को भेजकर धमकी दिलवाता था। बीती रात भी वह घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को उसने फोन कर मोतीपुर थाना के पास बुलाया। इसके बाद वे लोग डायल-112 पुलिस टीम की मौजूदगी में वहां पहुंचे। बातचीत के दौरान अनिल ने कथित रूप से हाथापाई शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी इधर, मोतीपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के बीच पहले से फैमिली कोर्ट में विवाद चल रहा है। उसी मामले को लेकर थाना के बाहर कहासुनी के बाद मारपीट हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jul 13, 2026 - 22:05
 0