दरभंगा को 15,268 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य:टीबी मुक्त भारत के लिए अभियान चलाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक
दरभंगा में पात्र-वंचित परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अगले सोमवार तक 4,000 नए राशन कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य दिया। साथ ही प्रतिदिन 509 राशन कार्ड तैयार कराने और आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले को कुल 15,268 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य मिला है। इसे समय पर पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों, विकास मित्रों, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों के सहयोग से पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त किए जाएं, ताकि कोई भी योग्य परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन पात्र लाभार्थियों का नाम किसी कारणवश राशन कार्ड से हट गया है, उनकी पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर नया राशन कार्ड बनाया जाए। बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
15 अगस्त तक चिह्नित पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अभियान को मिशन मोड में संचालित करने का निर्देश दिया। समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम ने प्रतिदिन 15 हजार लोगों की गुणवत्तापूर्ण स्क्रीनिंग, 2 हजार एक्स-रे और 500 सीबीएनएएटी (CBNAAT) जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जांच और प्रगति रिपोर्ट समय पर निक्षय पोर्टल पर अपलोड की जाए और केवल संख्या बढ़ाने के बजाय गुणवत्तापूर्ण स्क्रीनिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग के दौरान चिह्नित संभावित मरीजों की जांच कराई जाए और एनसीडीओ नियमित मॉनिटरिंग करें। साथ ही 15 अगस्त 2026 तक चिह्नित पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। घर-घर जाकर स्क्रीनिंग अभियान के निर्देश
डीएम ने आरबीएसके टीम को महादलित टोलों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग अभियान चलाने तथा संभावित मरीजों की पहचान करने का निर्देश दिया। बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, एनसीडीओ सत्येंद्र प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) प्रभात कुमार राजू, डीसीएम रवि कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौजूद रहे।