टोला सेवक की नौकरी के लिए युवक की हत्या:15 दिन पहले देख लेने की मिली थी धमकी, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

गया के इमामगंज में बुधवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि टोला सेवक की नौकरी के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। साथ ही पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। वारदात छकरबंधा थाना क्षेत्र के कचनार गांव की है। फिलहाल, वारदात की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान सत्येंद्र सिंह भोक्ता के रूप में की गई है।​​​ SDPO अमित कुमार का कहना है कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रहा है। घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की जा रही है। साथ ही मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। टोला सेवक की भर्ती के लिए वारदात को अंजाम देने की आशंका जानकारी के अनुसार, कचनार स्कूल में टोला सेवक की भर्ती की जानी थी। जिस गांव के लिए भर्ती निकलती है, टोला सेवक के लिए आवेदक का उसी गांव का होना जरूरी होता है। ऐसे में कचनार गांव की दो महिलाओं ने आवेदन किया था। एक महिला मृतक सत्येंद्र सिंह भोक्ता की भाभी थी, जबकि दूसरी महिला गांव के ही एक युवक की भाभी थी। सत्येंद्र सिंह भोक्ता की भाभी फर्स्ट डिवीजन से पास थी। इस वजह से वह टोला सेवक के लिए मजबूत दावेदार थी। इस बात को लेकर दूसरा पक्ष सत्येन्द्र सिंह भोक्ता पर आवेदन वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन सत्येंद्र भोक्ता ने आवेदन वापस लेने से इनकार कर दिया था। इस पर दूसरे पक्ष ने 15 दिन पहले धमकी देते हुए देख लेने की बात कही थी। धमकी के 15 दिन बीतते ही बुधवार की रात सत्येंद्र सिंह भोक्ता की हत्या कर दी। देर रात किसी रिश्तेदारी ने न्योता से लौटा था सत्येंद्र बुधवार को सत्येंद्र बाइक से किसी रिश्तेदारी में न्योता में गया था। वहां से करीब 8 बजे रात को घर लौटा। इसके बाद कपड़ा बदलकर वह गांव के युवक को बाइक लौटाने चला गया। इसके बाद से वह लापता हो गया। गांव में छानबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह गांव के लोगों ने गांव से दूर खेत में सत्येंद्र का शव देखा, जिसके बाद उसके परिजन को इसकी जानकारी दी गई। कहा जा रहा है कि गोली मारने के अलावा सत्येंद्र का गमछे से गला भी घोंटा गया है। उधर, हत्या की वारदात की सूचना के बाद छकरबंधा थाना के थानाध्यक्ष अजय बहादुर दल बल के साथ पहुंचे। एसडीपीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पीड़ित पक्ष कि ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। वहीं दूसरी ओर विशेष सूत्रों का कहना है कि इस हत्या के पीछे नक्सली संगठन का कनेक्शन है। लेकिन इस बात से पुलिस इस बात से इनकार कर रही है।

Apr 24, 2025 - 14:48
 0