टॉयलेट सीट के नीचे मिला 6 फीट लंबा कोबरा:गुरुग्राम में वन्यजीव टीम ने रेस्क्यू किया, बाथरूम से आ रही थी फुंकार की आवाज

गुरुग्राम जिले के गाड़ौली कलां गांव में एक घर के बाथरूम की टॉयलेट सीट के नीचे से 6 फीट लंबा विषैला कोबरा बरामद किया गया। वन्यजीव संरक्षण कर्मी अनिल गंडास की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। परिवार को टॉयलेट सीट के भीतर से लगातार फुंकारने की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिससे घर में हड़कंप मच गया। सांप दिखाई न देने के कारण परिवार दहशत में था। सूचना मिलने पर अनिल गंडास मौके पर पहुंचे। टॉयलेट सीट के नीचे छिपा था सांप टॉयलेट सीट को ध्यान से बजाने पर फुंकार की आवाज तेज हुई। इसके बाद सीट को तोड़ा गया, जहां एक संकरी जगह में 'स्पेक्टेकल्ड कोबरा' छिपा बैठा था। टीम ने सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला। अनिल गंडास ने बताया कि बढ़ते शहरीकरण और लगातार निर्माण कार्यों के कारण जंगलों और खेतों का तेजी से कटाव हो रहा है। प्राकृतिक आवास और भोजन की कमी के चलते सांप अब चूहों और भोजन की तलाश में रिहायशी कॉलोनियों और घरों में प्रवेश कर रहे हैं। 'अगस्त महीने में लगभग 70 सांप का रेस्क्यू किया' उन्होंने बताया कि इसी वजह से पिछले कुछ महीनों में घरों में सांपों के घुसने के मामलों में भारी वृद्धि हुई है। मानसून के मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गंडास ने बताया कि बारिश के दिनों में अकेले अगस्त महीने में लगभग 70 और पिछले तीन महीनों में 200 से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इन बातों का रखे ध्यान उन्होंने बताया कि लोगों को रात में जमीन पर सोने से बचने, बिस्तर पर मच्छरदानी का उपयोग करने और भोजन को खुला न छोड़ने की सलाह दी गई है, ताकि चूहे आकर्षित न हों। इसके अतिरिक्त, सांप के काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या किसी भी प्रकार के देसी इलाज के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर एंटी-वेनम लेने की अपील की गई है, ताकि समय रहते जान बचाई जा सके।

Aug 30, 2026 - 21:20
 0