जोधपुर ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:कोर्ट रूम की तलाशी ली गई, धमकी वाले ई-मेल की जांच कर रही पुलिस
जोधपुर की DJ ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके चलते कोर्ट में हड़कंप मच गया। कोर्ट को खाली करवाया गया। एतिहात के तौर पर पुलिस समेत अलग-अलग टीमों ने कोर्ट की तलाशी ले रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी सिरफिरे की करतूत सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक आज सुबह ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ये धमकी ई मेल के जरिए दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा जांच शुरू की। कोर्ट रूम को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की। DCP पीडी नित्या ने बताया कि पुलिस धमकी वाले ई मेल की जांच कर रही है। फिलहाल कोर्ट की तलाशी ली जा रही है। लगातार मिल रही धमकियां गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में राजस्थान हाईकोर्ट को इस तरह के कई धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, जो जांच के दायरे में हैं। इससे पहले 17 फरवरी को जोधपुर और जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी मिली। 6 फरवरी 2026 को भी इसी तरह की धमकी के बाद जयपुर और जोधपुर दोनों परिसरों को खाली कराया गया था। बार-बार मिल रही इन धमकियों के कारण कोर्ट की न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हो रही है।



