जहानाबाद में राजस्व महाअभियान को लेकर बैठक हुई:डिजिटल जमाबंदी की अशुद्धियां दूर करने और विरासत के मामलों को सुलझाने का लक्ष्य
जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा सभागार में राजस्व महाअभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अंचलाधिकारी नुजहत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य और राजस्व कर्मी शामिल हुए। अंचलाधिकारी ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पटना के निर्देश पर यह अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान अंचल के सभी राजस्व गांवों में अभिलेखों को अद्यतन और शुद्ध किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य डिजिटल जमाबंदी में मौजूद त्रुटियों को दूर करना है। साथ ही विरासत और बंटवारे से जुड़े म्यूटेशन के आवेदनों को हल्का शिविर में स्वीकार कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जाएगी। बैठक में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह कुशवाहा, सचिव श्रीकांत शर्मा, सदस्य विनोद कुमार और अशोक यादव के अलावा सभी सर्वे अमीन तथा राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
Aug 14, 2025 - 17:25
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.