जनसुरक्षा सर्वोपरि, विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

जनसुरक्षा सर्वोपरि, विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

Aug 10, 2026 - 20:27
 0
जनसुरक्षा सर्वोपरि, विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

*जनसुरक्षा सर्वोपरि, विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं!*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की कार्यशैली का सबसे मजबूत पक्ष है—मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेना और जनहित के कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करना।

भाऊवाला कार्यक्रम से लौटते हुए सीएम धामी जी ने देहरादून में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड के सुधार कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन की स्थिति को स्वयं परखा तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

सीएम धामी जी का स्पष्ट संदेश है—जनता की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। सिर्फ तात्कालिक मरम्मत नहीं, बल्कि स्थायी समाधान और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

यही है धामी जी का जवाबदेह नेतृत्व—फाइलों तक सीमित नहीं, बल्कि धरातल पर उतरकर काम की निगरानी; वादों तक सीमित नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर जवाबदेही तय करने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश यह स्पष्ट करता है कि उत्तराखंड में जनहित सर्वोपरि है और विकास कार्यों में लापरवाही की कोई जगह नहीं।

जनता का विश्वास ही धामी जी की ताकत है और जनसुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता। ????