चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर शराब तस्करी का भंडाफोड़:ट्रक से 100 पेटी बरामद, एक गिरफ्तार, दिल्ली में सप्लाई करने जा रहा था आरोपी

मोहाली की जीरकपुर पुलिस ने चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक पिकअप वाहन से 100 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हाईवे पर नाकाबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई खेप में 80 पेटी देसी शराब और 20 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है, जिसे कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से शराब की एक बड़ी खेप अवैध रूप से दिल्ली ले जाई जा रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए जब संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें से यह भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। मौके से पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंकज एक शातिर तस्कर है और उसके खिलाफ पहले भी शराब तस्करी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे प्रदेशों में अधिक दाम पर बेचते हैं तस्कर जांच के दौरान यह भी साफ हुआ है कि जब्त की गई पूरी शराब 'चंडीगढ़ मार्का' की है, जिसे केवल चंडीगढ़ क्षेत्र में ही बेचने की अनुमति है। आशंका जताई जा रही है कि चुनाव और आगामी दिनों के मद्देनजर इस शराब को अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटी कमाई करने की योजना थी। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा बड़ा गिरोह काम कर रहा है और शराब की इस सप्लाई चेन के तार कहां-कहां जुड़े हैं। तस्करों के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पंकज को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य मुख्य आरोपियों और सप्लायरों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और इस काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

May 31, 2026 - 16:50
 0