गयाजी में इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट:कुल 61 सेंटर बनाए गए, सीसीटीवी से निगरानी; 72,698 परीक्षार्थी शामिल होंगे

गयाजी में इंटर परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 36 केंद्र छात्राओं के लिए हैं। कुल 72,698 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 36,214 छात्र और 36,484 छात्राएं हैं। अधिकारियों ने सभी केंद्राधीक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी या कर्मी को मोबाइल फोन ले जाने की मनाही रहेगी। परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी केवल चप्पल पहनकर ही केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे से होगी। 30 मिनट पूर्व यानी 9:00 बजे तक ही एंट्री मिलेगी। द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगी। 30 मिनट पूर्व यानी 1:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति होगी। विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्रों के बाहर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने और लगातार अनाउंसमेंट कराने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षार्थी समय पर केंद्र में प्रवेश कर सकें। हर सेंटर पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी निगरानी के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले में 116 स्टैटिक दंडाधिकारी, 116 स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी और 62 वरीय स्टैटिक पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 22 गश्ती दल दंडाधिकारी, 24 गश्ती दल पुलिस पदाधिकारी, 18 उड़नदस्ता (जोनल दंडाधिकारी) और 8 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारी निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर संधारित पंजी में टिप्पणी दर्ज करेंगे और प्रतिदिन शाम में डीएम को दैनिक प्रतिवेदन सौंपेंगे। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति रेंडमाइजेशन के आधार पर होगी। केंद्राधीक्षक सभी वीक्षक और सहयोगी कर्मियों को पहचान पत्र निर्गत करेंगे। सभी केंद्रों पर महिला दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला दंडाधिकारी और महिला पुलिस बल द्वारा की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात रहेंगे। सभी परीक्षा कक्षों में रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर भी निगरानी प्रशासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि में भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। शौचालयों की भी विशेष जांच कराई जाएगी, ताकि नकल सामग्री की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके। केंद्र के भीतर और बाहर आसपास के क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। फोटो स्टेट और स्टेशनरी दुकानों की जांच के साथ-साथ कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखने को कहा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा अवधि के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और कदाचार में संलिप्त व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जाएगी। गयाजी शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

Feb 1, 2026 - 13:59
 0