खटीमा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत आदेशिका के निष्पादन में एक वारंटी को किया गिरफ्तार*

खटीमा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत आदेशिका के निष्पादन में एक वारंटी को किया गिरफ्तार*

Mar 19, 2026 - 08:53
 0
खटीमा पुलिस ने  न्यायालय से निर्गत आदेशिका के निष्पादन में एक वारंटी को किया गिरफ्तार*

* खटीमा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत आदेशिका के निष्पादन में एक वारंटी को किया गिरफ्तार* 

      

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के आदेशानुक्रम में* पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात श्री जितेंद्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक, नगर डॉ. उत्तम सिंह नेगी के निर्देशानुसार *मा. न्यायालयों से निर्गत गैर जमानती गिरफ्तारी अधिपत्रों व अन्य आदेशिकाओं के शत प्रतिशत निष्पादन एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रचलित अभियान में* माननीय न्यायालय श्रीमान् अपर सिविल जज /न्यायिक मजिस्ट्रेट, खटीमा द्वारा निर्गत गैर जमानती गिरफ्तारी अधिपत्र आदेशिका अंतर्गत धारा 138, एन.आई. एक्ट के निष्पादन में एसएचओ कोतवाली खटीमा श्री वीजेन्द्र शाह की पुलिस टीम के द्वारा सब इंस्पेक्टर अनुराग सिंह के नेतृत्व में वारंटी अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व. अर्जुन सिंह निवासी मुंडेली, वार्ड 20, थाना कोतवाली खटीमा, जिला ऊधमसिंहनगर, आयु 35 वर्ष को मुंडेली से दिनांक 18.03.2026 की मध्य रात्रि में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के चाचा श्री महावीर व परिवारजन को प्रत्यक्षतः प्रदान की गयी। *_गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त ने स्वयं को दीवान बेड के भीतर छुपाया हुआ था।_*

             गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार को कल प्रातःकाल नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षोपरांत मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।