_कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान_*
_कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान_*
*_कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान_*
उच्चाधिकारीगण के निर्देशानुक्रम में *आज दिनांक 18.03.2026 को कोतवाली खटीमा पुलिस द्वारा एसएचओ श्री वीजेन्द्र शाह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अनुराग सिंह द्वारा महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों व धोखाधड़ी के नूतन तरीकों व उनसे बचाव के उपाय, नशे के नुकसान एवं व्यक्ति, परिवार व समाज पर दुष्प्रभाव तथा यातायात नियमों व उनके अनुपालन के संदर्भ में जागरूकता अभियान के क्रम में "राजकुमारी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पीलीभीत रोड, खटीमा, ऊधमसिंहनगर" के छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।*
???????? ????????
* पुलिस महानिदेशक महोदय,उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान *"पुलिस आपके द्वार"* के अन्तर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
* आपातकालीन स्थिति में पुलिस आपातकालीन हेल्प लाईन नम्बर 112 के उपयोग के संदर्भ में अवगत कराया गया।
* साइबर अपराधों (Cyber Crime) के नये तरीकों व सुरक्षा के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अज्ञात लिंक, ऐप साइट्स, एपीके फाइल्स आदि से सतर्क रहने, ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीकों, अज्ञात नम्बरों से आने वाली काल्स को ठीक से परखने तथा अज्ञात काल पर अपनी निजी व वित्तीय गोपनीय जानकारी न देने व सावधानी बरतने हेतु सचेत किया गया।
* साइबर क्राइम व फ्राड के नूतन तरीकों के संदर्भ में सामान्य जानकारी प्रदान कर जागरूक व चैतन्य किया गया तथा साइबर पोर्टल https.//cybercrime.gov.in, साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 व पुलिस इमरजेंसी/हेल्पलाईन नम्बर 112 से भिज्ञ किया गया।
* महिलाओं व बच्चों संबंधी अपराधों की संक्षिप्त जानकारी देते हुए महिला हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 1090/1091 से अवगत कराया गया।
* चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098 के बारे में जानकारी दी गयी।
* यातायात नियमों के संदर्भ में संक्षिप्त सारगर्भित जानकारी प्रदान करते हुए *"सड़क सुरक्षा"* शीर्षक से *स्वरचित कविता* के माध्यम से भी जागरूक किया गया।
. ???? *- सड़क सुरक्षा -* ???? .
-------------------------------------------
जीवन का नहीं मोल कोई,
यह जीवन है अनमोल।
रख सुरक्षित जन-जन को,
सतर्क सड़क पर डोल।।
सफर सुगम हो सड़क का,
दुर्घटना पे लगे लगाम।
उद्देश्य यही है हम सबका,
जन-गण को ये पैगाम।।
यातायात नियमों को जानें,
हम हरदम करें पालन।
रहें सुरक्षित सदा सड़क पे,
चलें न आनन-फानन।।
दोपहिया पर दोनों सवारी,
हेल्मेट सदा करें धारण।
वाहन कोई जब चलायें,
ना फोन पे हो उच्चारण।।
सब चालक रखें सतर्कता,
होगी नहीं कहीं दुर्घटना।
नशा है वर्जित चालक को,
है इससे होती दुर्घटना।।
नींद कभी जब आये भाई,
वाहन को कर दो खड़ा।
मोड़ों पर ना तेज गति हो,
इससे होता हादसा बड़ा।।
ओवरलोड कभी न करिये,
ना भरो अधिक सवारी।
तेज गति से हरदम बचिये,
ये तो है जीवन पे भारी।।
मालवाहन में सवारी ढोना,
है नियमों का उल्लंघन।
पायदान व छत पे न चढ़ना,
खतरे में होगा जीवन।।
नित् चलें बांयें से सब लोग,
चढ़ते यान को दें पास।
अपनी लेन में चलना होगा,
याद रखें संकेत खास।।
ओवरटेक सँभलकर करना,
इसका रखना ख्याल।
न गलती कोई आपसे होगी,
न होगा कभी मलाल।।
गाड़ी की सदा जाँच करें,
शुरू करें जब भी सफर।
टायर, एयर, ऑयल देखें;
जाँचें ब्रेक-क्लच-गीयर।।
फिटनेस रहे, ना प्रदूषण,
कागजात सभी हों साथ।
स्वयं सहित सवारियों का,
है जीवन आपके हाथ।।
घर पर करता होगा कोई,
मुसाफिर तेरा इन्तज़ार।
सतर्क चलें, सुरक्षित रहें;
ना पड़े कुदरत की मार।।
है निवेदन आप सभी से,
रखना नियमों का ध्यान।
हो सुगम सफर सड़क से,
रहे निरापद हरेक जान।।



