कोटा में बंदर ने काटा, पैर का मांस बाहर आया:पड़ोसी के घर घुसे बंदर को भगाने गए, एकदम से अटैक किया, बंदर के आतंक से परेशान लोग डंडे लेकर निकलने को मजबूर

कोटा के कुंहाड़ी इलाके में लाल मुंह के बंदर ने ESI में पोस्टेड अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह को जख्मी कर दिया। बंदर ने नरेंद्र सिंह के दाएं पैर पर काट लिया। पैर से मांस बाहर निकल आया। जैसे तैसे कॉलोनी के लोगों ने बंदर से छुड़वाया। इलाज के लिए कुंहाड़ी सीएससी लेकर गए। जहां उनकी ड्रेसिंग की गई और महंगा इंजेक्शन लगाया गया। घटना सुबह साढ़े 8 बजे की बूंदी रोड़ स्थित पार्श्वनाथ रेजिडेंसी की है। नरेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी में तीन-चार दिन से एक लाल मुंह के बंदर ने आतंक मचा रखा है। इसकी शिकायत नगर निगम को भी दी थी। लेकिन बंदर को पकड़ने कोई नहीं आया। बंदर के खौफ से कॉलोनी के लोग दहशत में है। बंदर पड़ोसी के मकान में घुसा हुआ था। जो बाहर नहीं निकल रहा था। पड़ोसी ने फोन करके मदद मांगी और बंदर को भगाने को कहा। आज सुबह साढ़े आठ बजे बंदर को भगाने पड़ोसी के घर गया। जैसे ही गेट खोला बंदर ने हमला कर दिया। दाएं पैर पर काट लिया। अड़ोस पड़ोस के लोगों के हल्ला करने पर बंदर भाग कर दूर चला गया। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनय राज सिंह ने मदद की और कुंहाड़ी लेकर गए और इलाज करवाया।अभी भी बंदर कॉलोनी के आसपास ही घूम रहा है। जिसे स्थानीय लोग भगाने की कोशिश कर रहे है। मकान मालिक रवि जैन ने बताया कि मेरे घर में दो दिन से लाल मुंह का बंदर घुसा हुआ है। मैंने निगम के सभी अधिकारी को फोन लगाया, फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी। फॉरेस्ट विभाग का कहना है कि यह हमारे कार्य क्षेत्र का मामला नहीं है। कहीं से कोई कांटेक्ट नंबर नहीं मिल पा रहे हैं। यह बंदर कॉलोनी में तीन-चार लोगों पर हमला कर चुका। बंदर के खौफ से हर आदमी अपने घर में दूबक कर बैठा हुआ है। हाथ में डंडा लेकर बाहर निकलना पड़ रहा है। यह बंदर घर पर कब्जा कर कर बैठा हुआ है।

May 29, 2026 - 11:09
 0