कैथल में पुलिस पोस्ट से टकराई कार, दो युवक घायल:शराब के नशे में थे युवक, कर्मचारी बाल-बाल बचे

कैथल में एक तेज रफ्तार कार जींद रोड बाइपास पर बने पुलिस पोस्ट से टकरा गई। गाड़ी में दो युवक सवार थे, जो शराब के नशे में थे। गनीमत रही कि नाके पर बनाए गए शेड में मौजूद कर्मचारी एकदम से बाहन निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। हादसा मध्यरात्रि को हुआ। यह गाड़ी कैथल से जींद की ओर जा रही थी। जैसे ही नाके पर पहुंची तो यह हादसा हो गया। चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए कार ने पुलिस पोस्ट को तहस नहस कर दिया। गाड़ी इतनी तेजी से टकराई कि वह एकदम से पलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए। अगर कर्मचारी तेजी से बाहर न निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसी की जान भी जा सकती थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों की सहायता से दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकाला और कैथल के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। दोनों युवकों को इस हादसे में काफी चोटें आई हैं। ड्राइवर का गाड़ी पर कंट्रोल नहीं था नाके पर मौजूद पुलिस सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि रात को करीब साढ़े तीन बजे वे पोस्ट में बैठे हुए थे। तभी अचानक से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई। ड्राइवर का गाड़ी पर कंट्रोल नहीं था। गाड़ी एकदम से चौक से टकराकर पोस्ट से टकरा गई। विनोद कुमार ने बताया कि इस हादसे में वे दोनों बाल-बाल बचे। गाड़ी में सवार लड़के नशे में थे, जिनको अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों लड़के गांव खापर जिला जींद के रहने वाले हैं। वे शाम को सांघन गए थे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक पुलिसकर्मी को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Feb 1, 2026 - 13:59
 0