घर में सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या:खगड़िया में घायल होने के बाद पत्नी को दिया था आवाज, घटनास्थल का जांच कर रही पुलिस

खगड़िया में गुरुवार देर रात घर में सो रहे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय दशरथ शर्मा के बेटे शंभू शर्मा (55) के रूप में हई है। मृतक की पत्नी मिथुला देवी ने बताया कि घटना के समय वे और उनके पति ही घर में मौजूद थे। पत्नी अंदर के कमरे में सो रही थीं, जबकि शंभू शर्मा बरामदे में चौकी पर लेटे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल होने के बाद पत्नी को दिया आवाज गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल शंभू शर्मा ने अपनी पत्नी को आवाज दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले गए। वहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. अभिनव विशाल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। मृतक के परिवार में दो बेटा और दो पुत्रियां हैं। बड़ा बेटा कुश कुमार भागलपुर पोस्ट ऑफिस में क्लर्क है, जबकि छोटा बेटा विकास कुमार बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। दोनों पुत्रियां खुशबू और रेणु विवाहित हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन की शुरू बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हर पहलू से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और सभी बिंदुओं पर जांच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Jan 16, 2026 - 11:38
 0