कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

इंदौर नगर निगम चुनाव में एक वर्ष से कुछ ज्यादा वक्त ही बचा है। उससे पूर्व कांग्रेस बड़ा बदलाव किया है। नेता प्रतिपक्ष रहे चिंटू चौकसे को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया है। वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट को नगर निगम इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ...

Jun 23, 2026 - 08:40
 0
कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

इंदौर नगर निगम चुनाव में एक वर्ष से कुछ ज्यादा वक्त ही बचा है। उससे पूर्व कांग्रेस बड़ा बदलाव किया है। नेता प्रतिपक्ष रहे चिंटू चौकसे को नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा दिया गया है। वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट को नगर निगम इंदौर में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बार पार्षद बनी मिमरोट को नगर निगम इंदौर में कांग्रेस पार्षद दल का नेता नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के पीछे एक व्यक्ति एक पद के नियम को बदलाव का आधार बताया जा रहा है।

चिंटू चौकसे अब तक नेता प्रतिपक्ष के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी थे। अब वे शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहेंगे। 2022 में नगर निगम के चुनाव के बाद चिंटू चौकसे को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था। 10 महीने पूर्व चौकसे को प्रदेश कांग्रेस ने शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी भी दे दी। इसके बाद कांग्रेस में यह कहा जाने लगा था कि एक ही व्यक्ति को तमाम पद दिए जा रहे हैं। Edited by : Sudhir Sharma