करनाल में नायब तहसीलदार ने की महिला से छेडछाड़:​​​​​​​दो बच्चों की मां है पीड़िता, रिश्ते में आरोपी लगता है महिला का ननदोई

करनाल शहर के एक रिहायशी इलाके में एक महिला ने ससुराल पक्ष के रिश्तेदार यानी ननदोई पर घर में घुसकर गलत हरकत करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी ननदोई चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी मौका देखकर ऐसी हरकत करता रहा, लेकिन सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से वह चुप रही। हालिया घटना के बाद परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शादी 2018 में, दो बच्चों की मां है पीड़िता करनाल निवासी शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। इस शादी से उसके दो बच्चे हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी ननद का पति अंकित चंडीगढ़ में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि जब भी आरोपी उनके घर आता था, वह मौका देखकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। शर्म और पारिवारिक वजहों से वह हर बार अनदेखा करती रही। लेकिन बीती 20 नवंबर की शाम जब वह घर में अपने बिस्तर पर लेटी हुई थी, तभी आरोपी अचानक मौके का फायदा उठाकर उसी बिस्तर पर आकर गलत हरकत करने लगा। विरोध करने पर उसे पीछे हटा दिया गया। सास को बताया, फिर भी नहीं मिली मदद घटना के बाद पीड़िता ने यह बात अपनी सास को बताई, लेकिन सास ने इस मामले को अनसुना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के बावजूद पीड़िता ने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा और शिकायत दी गई। थाने में शिकायत पर दर्ज हुआ मामला थाना रामनगर में एसएचओ महाबीर सिंह ने बताया कि करनाल की एक महिला ने शिकायत दी है। जिसमें उसने अपने ननदोई पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। आरोपी नायब तहसीलदार है। शिकायत के आधार पर रात को मामला दर्ज कर लिया गया है। अब महिला का मेडिकल करवाया जाएगा, काउंसलिंग करवाई जाएगी और 164 के तहत बयान करवाए जाएंगे। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Jan 9, 2026 - 11:51
 0