लोकेश चौहान ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज:फरीदाबाद के खिलाड़ी ने मंगोलिया में लहराया परचम, राज्य मंत्री ने किया सम्मानित
मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में आयोजित एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप में फरीदाबाद के गांव डीग निवासी युवा बॉक्सर लोकेश चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। बता दे कि प्रतियोगिता में लोकेश ने कोरिया के बॉक्सर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय सेना की ओर से खेलते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की, जिस पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोकेश चौहान की इस उपलब्धि पर गांव डीग में उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन आज किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने किया सम्मानित इस मौके पर हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री राजेश नागर भी विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने लोकेश चौहान को बुके देकर सम्मानित किया। मंत्री ने खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि लोकेश ने विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कड़ी मेहनत से मिली सफतला राजेश नागर ने कहा कि यह उपलब्धि लोकेश की कड़ी मेहनत, लगन और परिवार द्वारा दिए गए अच्छे संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं और उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। 85 किलोग्राम भार वर्ग में जीता पदक लोकेश चौहान ने बताया कि मंगोलिया के उलानबातर में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक एशियन बॉक्सिंग एलीट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्ग शामिल थे। लोकेश ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में कोरिया के बॉक्सर को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर पर किया था शानदार प्रदर्शन लोकेश ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने नोएडा में आयोजित 9वीं एलीट मेन एंड वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। गांव के लिए बताया गर्व का क्षण इस प्रतियोगिता में देशभर की करीब 32 टीमों ने भाग लिया था और इसका आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा किया गया था। लोकेश के पिता नाहर सिंह और भाई सूरत चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया पिता ने कहा कि लोकेश की मेहनत और समर्पण के कारण आज उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। वहीं कोच राजीव गोदारा ने बताया कि लोकेश शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में वह देश के लिए और भी बड़े पदक जीतकर भारत का नाम विश्व स्तर पर रोशन करेगा।