करनाल में नाबालिग बच्चे को चाकूओं से गोदने का मामला:पुलिस ने दो आरोपियों पर केस किया दर्ज,दुकान से लौटते समय रोका, पेट और गर्दन पर किए वार, अस्पताल में ऑपरेशन

करनाल के गंजोगढ़ी गांव में नाबालिग को चाकूओं से गोदने के मामले में पुलिस ने आरोपियों आशीष और सुषांत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले है। पुलिस अब आरोपियाें की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। वहीं अस्पताल में एडमिट घायल बच्चे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में एडमिट है। क्या था मामला... दुकान से लौटते समय हुआ हमला गंजोगढ़ी निवासी राजेन्द्र कुमार उर्फ सोनु पुत्र सुरजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा बेटा 12 वर्षीय गुरमन 11 मई की शाम करीब 7 बजे दुकान पर सामान लेने गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था, तो रास्ते में गली में आशीष पुत्र राजेन्द्र और सुशांत पुत्र रामसिंह ने उसे रोक लिया। दोनों ने बिना किसी बात के उस पर चाकुओं से कई वार कर दिए। पेट और गर्दन पर लगे गहरे घाव हमले में गुरमन के पेट और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बह गया। परिजन उसे तुरंत अमृतधारा अस्पताल करनाल लेकर पहुंचे, जहां उसे बेसुध हालत में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया और इलाज जारी है। डॉक्टर ने बयान देने के लिए किया अनफिट मधुबन थाना पुलिस को 11 मई को अमृतधारा अस्पताल से फोन पर सूचना मिली कि गंजोगढ़ी निवासी गुरमन चाकू लगने से घायल होकर भर्ती है। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से राय ली। डॉक्टर ने घायल को बयान देने के लिए अनफिट बताया। 12 मई को भी पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर ने दोबारा उसे बयान देने के लिए अनफिट करार दिया। एमएलआर में दो चोटें दर्ज पुलिस को दी गई मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर ने गुरमन के शरीर पर दो चोटें दर्ज की हैं। इनमें एक चोट गंभीर और दूसरी सामान्य बताई गई है। दोनों ही चोटें तेजधार हथियार से लगी पाई गई हैं। पुलिस ने दर्ज किया केस मामले में पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष व सुशांत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। सीसीटीवी व अन्य सबूतों के आधार पर अब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

May 13, 2026 - 07:26
 0