सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन लेने लगा अलग रूप:झज्जर में दुकानदार खुद उतरे सफाई के मैदान में, बहादुरगढ़ में जेसीबी पर चढ़कर कूड़ा उठाने से रोका

झज्जर सफाई कर्मचारियों की लंबी चल रही हड़ताल अब अलग-अलग रूप लेने लगी है। एक तरफ जहां झज्जर शहर में दुकानदारों ने खुद बाजार की सफाई का जिम्मा उठाया, वहीं बहादुरगढ़ में सफाई व्यवस्था संभालने पहुंची नगर परिषद की टीम का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर कूड़ा उठाने से रोक दिया। दोनों तस्वीरें अब आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। झज्जर शहर में सुबह बाजार के दुकानदार खुद हाथों में झाड़ू और बोरे लेकर सफाई अभियान में जुट गए। दुकानदारों ने बाजार में फैला कूड़ा इकट्ठा कर बोरों में भरा और सड़क किनारे पड़े कचरे को साफ किया। दुकानदारों का कहना है कि हड़ताल लंबी खिंचने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं और व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में बाजार को साफ रखना जरूरी हो गया था। दुकानदारों की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे एक सकारात्मक संदेश बताया। वहीं दूसरी ओर बहादुरगढ़ में चरमराई सफाई व्यवस्था के बीच नगर परिषद की टीम जेसीबी मशीन लेकर कूड़ा उठाने पहुंची तो प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन पर चढ़कर सफाई कार्य रुकवा दिया और कूड़ा उठाने नहीं दिया। मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। शहरों में लगातार बढ़ रहे कूड़े के ढेर अब आम लोगों की परेशानी का कारण बन रहे हैं। लोग सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर आवाज उठाने लगे हैं कि सरकार और कर्मचारियों के बीच जल्द समाधान निकाला जाए। वहीं कर्मचारियों के इस रवैए का विरोध भी अब खुलकर सामने आने लगा है। लोगों का कहना है कि आंदोलन अपनी जगह है, लेकिन शहरों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होना आमजन के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है।

May 13, 2026 - 07:26
 0