भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत
तमिलनाडु के शिवकाशी में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। यह धमाका नमस्कारीथनपट्टी में चल रही एक लाइसेंस वाली पटाखा फैक्ट्री में हुआ, जब कर्मचारी अपने रोजमर्रा के काम में लगे हुए थे। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया- धमाका एक नई मशीन के डेमो के दौरान हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बालमुरुगन नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति, इब्राहिम, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 8 हुई, बचाव अभियान बंद मुंबई के साकीनाका इलाके में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को मलबे से 28 साल के एक और युवक का शव मिला। मुंबई के घाटकोपर के चिराग नगर में बुधवार सुबह 3:48 बजे लैंडस्लाइड से पहाड़ी का मलबा 3 घरों पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत और 7 घायल हुए थे। तबसे बचाव अभियान चल रहा था। NDRF ने मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों से बातचीत के बाद गुरुवार दोपहर करीब 1:25 बजे बचाव अभियान बंद कर दिया है। एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा में छूट पर केंद्र सरकार सहमत, सुप्रीम कोर्ट में बताया केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह एसिड अटैक पीड़ित लोगों को रेल यात्रा में छूट देने की नीति बनाने को तैयार है। इससे पीड़ित लोग इलाज के लिए शहरों के बड़े अस्पतालों में जा सकें।सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 6 हफ्ते में नीति का ड्राफ्ट दाखिल करने को कहा।
केंद्र पीड़ितों को मरीज कैटेगरी के तहत यह फायदा देगा। असम-अरुणाचल सीमा पर फिर झड़प, पुलिस ने हवा में गोली चलाई असम के धेमाजी जिले में गुरुवार को असम और अरुणाचल प्रदेश के प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से झड़प हो गई। अरुणाचल पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी। जबकि हिमालयी राज्य के ख़िलाफ़ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी का दूसरा दिन था।
असम के मिसिंग समुदाय के मुख्य छात्र संगठन, टकम मिसिंग पोरिन केबांग (TMPK) और अन्य स्थानीय समूहों ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बेमियादी आर्थिक नाकेबंदी शुरू की। यह विरोध गोलीबारी के खिलाफ था जिसमें असम के 12 आदिवासी लोग घायल हो गए थे। आरजी कर कॉलेज में रेप-हत्या के मामले में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार कोलकाता के आरजी कर कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के शव की अंत्येष्टि में जल्दबाजी की थी। घोष और दो अन्य लोगों के नाम खड़दह थाने में दर्ज FIR में हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के शव को पानीहाटी के एक श्मशान घाट ले जाया गया था और कतार में मौजूद दो अन्य शवों से पहले उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अंतिम संस्कार की सहमति से जुड़े दस्तावेजों पर माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य के बजाय पड़ोसियों के हस्ताक्षर थे। बंगाल सरकार ने भाजपा सांसद से ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस लिया, नेताजी पर विवादित कमेंट किया था पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा के राज्यसभा सांसद अनंत महाराज को 21 फरवरी 2026 को दिया गया ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस ले लिया है। दरअसल अनंत महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व पंजाब CM बेअंत के हत्यारे जगतार ने दिल्ली जेल से मिली 2 दिन की पैरोल ठुकराई पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा ने दिल्ली जेल विभाग की ओर से दी गई 2 दिन की पैरोल ठुकरा दी है। हवारा ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए नियमित पैरोल देने की मांग की थी। हवारा को बताया गया था कि उसे हाई-रिस्क कैदी की श्रेणी में रखा गया है। जेल से बाहर जाने पर उसकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करनी होगी। इसके चलते उसे ज्यादा दिनों की पैरोल नहीं दी जा सकती। इसके बाद हवारा ने 2 दिन की पैरोल नहीं लेने का फैसला किया। हवारा चंडीगढ़ में 31 अगस्त 1995 को सिविल सेक्रेटेरिएट के एंट्री गेट पर हुए विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इस विस्फोट में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। तमिलनाडु को कावेरी का पानी देने के खिलाफ आज कर्नाटक बंद, मांड्या में सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु को कावेरी का पानी देने के विरोध में कन्नड़ संगठनों ने गुरुवार को कर्नाटक बंद बुलाया। इसका सबसे ज्यादा असर मांड्या में दिखा, जहां किसानों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम की। बेंगलुरु, मैसूर और अन्य बड़े शहरों में बंद का असर कम रहा और बस, टैक्सी, दुकानें व स्कूल सामान्य रूप से चलते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक सरकार से तमिलनाडु को और पानी न देने की मांग की। वहीं, बंद के आयोजक वटाल नागराज को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया। कई जगह प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने तमिलनाडु को 15 दिनों तक 12,000 क्यूसेक पानी देने का निर्देश दिया है, जिसका कर्नाटक में विरोध हो रहा है। लेह-लद्दाख में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, किसी नुकसान की खबर नहीं लेह, लद्दाख में गुरुवार सुबह 6:05 बजे भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी गहराई में था। फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60 करोड़ का बजट ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े विभागों से जुड़े हैं। इनमें OSWAS 3.0 लागू करने का फैसला भी शामिल है। इसका मकसद सरकारी कामकाज को
तमिलनाडु के शिवकाशी में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में दो कर्मचारियों की मौत हो गई। यह धमाका नमस्कारीथनपट्टी में चल रही एक लाइसेंस वाली पटाखा फैक्ट्री में हुआ, जब कर्मचारी अपने रोजमर्रा के काम में लगे हुए थे। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया- धमाका एक नई मशीन के डेमो के दौरान हुआ। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, बालमुरुगन नाम के एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति, इब्राहिम, गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 8 हुई, बचाव अभियान बंद मुंबई के साकीनाका इलाके में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को मलबे से 28 साल के एक और युवक का शव मिला। मुंबई के घाटकोपर के चिराग नगर में बुधवार सुबह 3:48 बजे लैंडस्लाइड से पहाड़ी का मलबा 3 घरों पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत और 7 घायल हुए थे। तबसे बचाव अभियान चल रहा था। NDRF ने मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों से बातचीत के बाद गुरुवार दोपहर करीब 1:25 बजे बचाव अभियान बंद कर दिया है। एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा में छूट पर केंद्र सरकार सहमत, सुप्रीम कोर्ट में बताया केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह एसिड अटैक पीड़ित लोगों को रेल यात्रा में छूट देने की नीति बनाने को तैयार है। इससे पीड़ित लोग इलाज के लिए शहरों के बड़े अस्पतालों में जा सकें।सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से 6 हफ्ते में नीति का ड्राफ्ट दाखिल करने को कहा।
केंद्र पीड़ितों को मरीज कैटेगरी के तहत यह फायदा देगा। असम-अरुणाचल सीमा पर फिर झड़प, पुलिस ने हवा में गोली चलाई असम के धेमाजी जिले में गुरुवार को असम और अरुणाचल प्रदेश के प्रदर्शनकारियों के बीच फिर से झड़प हो गई। अरुणाचल पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी। जबकि हिमालयी राज्य के ख़िलाफ़ अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी का दूसरा दिन था।
असम के मिसिंग समुदाय के मुख्य छात्र संगठन, टकम मिसिंग पोरिन केबांग (TMPK) और अन्य स्थानीय समूहों ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बेमियादी आर्थिक नाकेबंदी शुरू की। यह विरोध गोलीबारी के खिलाफ था जिसमें असम के 12 आदिवासी लोग घायल हो गए थे। आरजी कर कॉलेज में रेप-हत्या के मामले में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष गिरफ्तार कोलकाता के आरजी कर कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता के शव की अंत्येष्टि में जल्दबाजी की थी। घोष और दो अन्य लोगों के नाम खड़दह थाने में दर्ज FIR में हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के शव को पानीहाटी के एक श्मशान घाट ले जाया गया था और कतार में मौजूद दो अन्य शवों से पहले उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अंतिम संस्कार की सहमति से जुड़े दस्तावेजों पर माता-पिता या परिवार के किसी सदस्य के बजाय पड़ोसियों के हस्ताक्षर थे। बंगाल सरकार ने भाजपा सांसद से ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस लिया, नेताजी पर विवादित कमेंट किया था पश्चिम बंगाल सरकार ने भाजपा के राज्यसभा सांसद अनंत महाराज को 21 फरवरी 2026 को दिया गया ‘बंग विभूषण’ सम्मान वापस ले लिया है। दरअसल अनंत महाराज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व पंजाब CM बेअंत के हत्यारे जगतार ने दिल्ली जेल से मिली 2 दिन की पैरोल ठुकराई पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा ने दिल्ली जेल विभाग की ओर से दी गई 2 दिन की पैरोल ठुकरा दी है। हवारा ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए नियमित पैरोल देने की मांग की थी। हवारा को बताया गया था कि उसे हाई-रिस्क कैदी की श्रेणी में रखा गया है। जेल से बाहर जाने पर उसकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करनी होगी। इसके चलते उसे ज्यादा दिनों की पैरोल नहीं दी जा सकती। इसके बाद हवारा ने 2 दिन की पैरोल नहीं लेने का फैसला किया। हवारा चंडीगढ़ में 31 अगस्त 1995 को सिविल सेक्रेटेरिएट के एंट्री गेट पर हुए विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इस विस्फोट में बेअंत सिंह समेत 17 लोगों की मौत हुई थी। तमिलनाडु को कावेरी का पानी देने के खिलाफ आज कर्नाटक बंद, मांड्या में सबसे ज्यादा असर तमिलनाडु को कावेरी का पानी देने के विरोध में कन्नड़ संगठनों ने गुरुवार को कर्नाटक बंद बुलाया। इसका सबसे ज्यादा असर मांड्या में दिखा, जहां किसानों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम की। बेंगलुरु, मैसूर और अन्य बड़े शहरों में बंद का असर कम रहा और बस, टैक्सी, दुकानें व स्कूल सामान्य रूप से चलते रहे। प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक सरकार से तमिलनाडु को और पानी न देने की मांग की। वहीं, बंद के आयोजक वटाल नागराज को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया। कई जगह प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया। कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण ने तमिलनाडु को 15 दिनों तक 12,000 क्यूसेक पानी देने का निर्देश दिया है, जिसका कर्नाटक में विरोध हो रहा है। लेह-लद्दाख में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, किसी नुकसान की खबर नहीं लेह, लद्दाख में गुरुवार सुबह 6:05 बजे भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में आए इस भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी गहराई में था। फिलहाल, किसी नुकसान की खबर नहीं है। ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60 करोड़ का बजट ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े विभागों से जुड़े हैं। इनमें OSWAS 3.0 लागू करने का फैसला भी शामिल है। इसका मकसद सरकारी कामकाज को इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के जरिए आसान बनाना और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है। कैबिनेट की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में हुई। सरकार ने OSWAS 3.0 के लिए 122.60 करोड़ रुपए का बजट तय किया। यह सिस्टम लोक सेवा भवन से ब्लॉक तक सरकारी दफ्तरों को एक डिजिटल वर्कफ्लो प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा। PMML ने लॉन्च किया नया डिजिटल पोर्टल, AI चैटबॉट और स्मार्ट सर्च जैसी सुविधाएं प्रधानमंत्री संग्रहालय यानी PMML ने बुधवार को अपना नया यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च किया। इसमें कई अलग-अलग वेबसाइट्स को एक ही आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इसका मकसद लोगों के लिए डिजिटल सेवाओं और संग्रहालय की सामग्री तक पहुंच आसान करना है। PMML के मुताबिक, पहले अलग-अलग वेबसाइट्स के कारण यूजर्स को बिखरा हुआ अनुभव मिलता था। आर्काइव कंटेंट को खोजने में भी दिक्कत होती थी और कई काम मैनुअल तरीके से होते थे। नया पोर्टल इन समस्याओं को दूर करते हुए एक आसान डिजिटल अनुभव और आर्काइव कंटेंट के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। 10 मिनट में मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ₹10 हजार जुर्माना, हाईवे पर इमरजेंसी सेवाओं के नए नियम NHAI ने बुधवार को नेशनल हाईवे नेटवर्क पर इमरजेंसी मैनेजमेंट के लिए तैनात एंबुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों के लिए नए नियम घोषित किए। नेशनल हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस को हादसे की जानकारी मिलने के 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा। ऐसा नहीं करने पर ₹10 हजार का जुर्माना लगेगा। एंबुलेंस घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति के लिए अहम ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल नहीं पहुंचाती है, तो भी 10 हजार रुपए की पेनल्टी होगी। NCP नेता जीशान सिद्दीकी को मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने बुधवार को दावा किया है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जानकारी दी है। जीशान पहले भी अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा कर चुके हैं। 22 अप्रैल 2025 को उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, ईमेल में उनके पिता की तरह ही उन्हें मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। 12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।