खुशबू की अधूरी रह गई हनीमून की ख्वाहिश:यमुनानगर में नवविवाहित व ननद मौत मामला; खून से सने सैंडिल देख बिलख पड़ा परिवार

यमुनानगर में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक नवविवाहित जोड़े के सपनों को पलभर में उजाड़ दिया। शादी के बाद जिंदगी की नई शुरुआत करने वाला दंपती हनीमून की तैयारियों में जुटा था। दोनों ने तय किया था कि कहीं भी घूमने जाने से पहले पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लेंगे लेकिन मंदिर तक का सफर ही उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। स्कूल बस की टक्कर में 25 वर्षीय खुशबू और उसकी ननद पूजा की मौत हो गई, जबकि खुशबू का पति शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ड्राइवर बोला- शाम को पी थी शराब छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। हादसे के बाद परिवार के घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में अभी भी शादी की रस्मों और सजावट के निशान मौजूद हैं, लेकिन अब हर तरफ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपी ड्राइवर पर नशे में स्कूल बस चलाने के आरोप लगाए हैं हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।लेकिन पुलिस पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया है कि उसने सोमवार शाम को शराब का सेवन किया था। 29 अप्रैल को हुई थी शादी, जिंदगी के नए सपने सजाए थे गंगानगर कॉलोनी निवासी शिवकुमार की शादी 29 अप्रैल को खुशबू के साथ हुई थी। शादी को अभी महज 13 दिन ही हुए थे। परिवार के मुताबिक दोनों भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित थे और हनीमून पर जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि अभी किसी जगह का चयन नहीं किया गया था, लेकिन खुशबू की इच्छा थी कि वह किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाए। उसे पहाड़ और ठंडे इलाके बेहद पसंद थे। परिजनों ने बताया कि दोनों इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में घूमने जाने की तैयारी कर रहे थे। खुशबू अपने नए जीवन को लेकर बेहद खुश थी। उसके हाथों की मेहंदी भी अभी पूरी तरह फीकी नहीं पड़ी थी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मंदिर में माथा टेकने निकले और बीच रास्ते खत्म हो गया साथ मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शिवकुमार अपनी पत्नी खुशबू और मौसी की बेटी पूजा को लेकर स्प्लेंडर बाइक पर पंचमुखी हनुमान मंदिर जा रहा था। पूजा यूपी के इटावा की रहने वाली थी और शादी में शामिल होने के लिए यमुनानगर आई हुई थी। शादी के बाद से वह शिवकुमार के घर पर ही रुकी हुई थी। परिवार के अनुसार तीनों ने सोचा था कि मंदिर में दर्शन करने के बाद ही घूमने जाने की आगे की योजना बनाएंगे। लेकिन घर से मंदिर तक के करीब 20 किलोमीटर के सफर में ही उनका साथ हमेशा के लिए छूट गया। तेज रफ्तार स्कूल बस ने पीछे से मारी टक्कर जब बाइक मानकपुर इंडस्ट्री के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में खुशबू बस के पहिए के नीचे आ गई और उसके सिर के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। पूजा भी बस की चपेट में आ गई। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायल शिवकुमार को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। खून से सने सैंडिल देखकर टूट पड़ा परिवार इस हादसे के बाद घटनास्थल पर ऐसा मंजर था जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। खुशबू ने शादी में चमकदार हील वाले नए सैंडिल खरीदे थे। हादसे के बाद वही सैंडिल सड़क पर खून से सने पड़े मिले। परिजनों ने जब उन्हें देखा तो वे खुद को संभाल नहीं पाए और फूट-फूट कर रो पड़े। परिवार की महिलाओं का कहना था कि जिस बेटी ने कुछ दिन पहले दुल्हन बनकर घर में कदम रखा था, उसी के शादी वाले सैंडिल अब खून में सने पड़े थे। यह दृश्य परिवार के लिए जिंदगी भर का जख्म बन गया। पिता जोड़ते रहे हाथ, बोले- हमें इंसाफ चाहिए शिवकुमार के पिता रामदिया हादसे के बाद लगातार इंसाफ की गुहार लगाते रहे। कांपते हाथ जोड़कर उन्होंने कहा कि उनका बेटा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है, जबकि बहू और बेटी समान पूजा की जान चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में था और उसकी लापरवाही ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। रामदिया ने कहा कि अगर बस अनियंत्रित होकर पलट जाती तो उसमें बैठे बच्चों की जान भी जा सकती थी। ऐसे ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि किसी और परिवार के साथ ऐसा हादसा न हो। ड्राइवर बोला- सोमवार शाम को पी थी शराब डीएसपी पूजा ने बताया कि स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक किसी नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। हालांकि पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया है कि उसने सोमवार शाम को शराब का सेवन किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

May 13, 2026 - 07:26
 0