कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में तेंदुए की मौत:7 साल के नर तेंदुए का शव मिला, डेढ़ साल में 9वीं मौत

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज में शनिवार को एक तेंदुए का शव मिला। नौबना बीट में गश्त के दौरान वन कर्मियों को जंगल में यह शव दिखाई दिया। मृत तेंदुआ करीब 7 वर्ष का नर था। वन विभाग के अनुसार, तेंदुए की गर्दन और पेट में घाव के निशान मिले हैं। अधिकारियों का मानना है कि मेटिंग सीजन के दौरान हुए आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत हुई है। रेंजर धर्मेंद्र कनौजिया को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और शव को रेंज कार्यालय ले आए। तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में भी आपसी संघर्ष से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद रेंज कार्यालय परिसर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग एक संरक्षित क्षेत्र है। यहां बाघ, तेंदुए समेत कई वन्य जीव रहते हैं। चिंता की बात यह है कि पिछले डेढ़ साल में इस वन्य जीव प्रभाग में यह नौवें तेंदुए की मौत है। इससे वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sep 13, 2025 - 22:26
 0