एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — 12.19 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — 12.19 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
*एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख — 12.19 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
➡️ *कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार*
➡️ *गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से12.19 ग्राम अवैध स्मैक तथा नगदी बरामद*
???? श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत, *दिनांक 20.08.2026 की रात्रि कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा रामपुर रोड से ब्लॉक रोड की ओर गश्त एवं चेकिंग की जा रही थी। आश्रम पद्धति विद्यालय के पास पशु चिकित्सालय के सामने पुलिस वाहन की रोशनी देखकर एक व्यक्ति तेजी से काशीपुर रोड की ओर जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया,जिसके कब्जे से 12.19 ग्राम स्मैक बरामद हुई।*
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम फिरोज खान पुत्र शकील खान, निवासी वार्ड नं. 26, सीरगोटिया, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 38 वर्ष बताया।
*अभियुक्त द्वारा स्मैक का सेवन करने तथा अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए स्मैक बेचने की बात बताई गई। अभियुक्त के कब्जे से तलाशी के दौरान ₹1,810 नकद भी बरामद हुए, जिसके संबंध में उसके द्वारा उक्त धनराशि स्मैक बेचकर प्राप्त होना बताया गया।*
➡️ इस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर पर FIR No. 426/2026, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ फिरोज खान पुत्र शकील खान, निवासी वार्ड नं. 26, सीरगोटिया, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 38 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
➡️ 12.19 ग्राम स्मैक
➡️ स्मैक बिक्री से प्राप्त ₹1,810 नकद
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 दीपक कौशिक, प्रभारी चौकी रम्पुरा, थाना रुद्रपुर।
2. उ0नि0 धीरज टम्टा, चौकी रम्पुरा, थाना रुद्रपुर।
3. उ0नि0 नरेश चन्द्र पन्त, चौकी रम्पुरा, थाना रुद्रपुर।
4. हे0का0 102 सुरेश सिंह, चौकी रम्पुरा।
5. हे0का0 360 कृष्णा प्रसाद, चौकी रम्पुरा।
6. का0 महेंद्र कुमार, चौकी रम्पुरा।
7. हे0का0 राजकुमार, चौकी रम्पुरा।



