बलिया में छात्रा से छेड़खानी पर सिपाही सस्पेंड:कोचिंग से लौटते समय किया पीछा, ग्रामीणों के दौड़ाने पर बाइक छोड़कर भागा

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र की लालगंज चौकी पर तैनात सिपाही पर कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सिपाही का पीछा किया। इस दौरान सिपाही बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। तीन दिन से परेशान करने का आरोप छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पंकज गुप्ता नाम का सिपाही पिछले तीन दिनों से उसे अकेला देखकर छेड़खानी करने का प्रयास कर रहा था। उसका मोबाइल नंबर मांग रहा था। छात्रा के मुताबिक, उसने पहले दो दिनों तक किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। शुक्रवार शाम वह कोचिंग से साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि सुनसान स्थान पर सिपाही ने उसे अकेला देखकर साइकिल रोक ली और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि इस दौरान सिपाही ने उसके शरीर को भी छुआ। शोर मचाने पर बाइक छोड़कर भागा छात्रा के शोर मचाने पर उसके पिता और आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सिपाही को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया। ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही सिपाही अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस चौकी पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सपा नेता अंगद मिश्र, भाजपा नेत्री, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह और विजय लक्ष्मी समेत कई लोग वहां मौजूद रहे। केस दर्ज होने के बाद निलंबन सीओ बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 11 सितंबर को दोकटी थाने पर सूचना मिली थी कि लालगंज चौकी पर तैनात सिपाही पंकज गुप्ता ने कोचिंग से साइकिल से घर लौट रही बालिका के साथ छेड़खानी की है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सिपाही को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच और अन्य कार्रवाई भी प्रचलित है। कार्रवाई के आश्वासन पर हटी भीड़ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, निलंबन और विभागीय जांच की मांग की। प्राथमिकी दर्ज होने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद चौकी पर जुटी भीड़ वहां से हट गई।

Sep 11, 2026 - 20:52
 0