सहरसा में दिनदहाड़े रिटायर्ड CDPO दंपती को लूटा:जेवर चमकाने के बहाने नशीला स्प्रे कर बेहोश किया, 5 लाख के आभूषण ले उड़े शातिर
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के बाबाजी चौक पर शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े रिटायर्ड सीडीपीओ दंपती को निशाना बनाकर करीब साढ़े चार से पांच लाख रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए। दो युवक जेवर चमकाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि बनकर घर पहुंचे थे। आरोप है कि बदमाशों ने रिटायर्ड सीडीपीओ राजकुमारी सिंह के चेहरे पर नशीला स्प्रे छिड़ककर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद गले से सोने की चेन और अंगूठियां लेकर फरार हो गए। कंपनी का प्रतिनिधि बनकर घर में घुसे जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड कर्मी ललन सिंह और उनकी पत्नी राजकुमारी सिंह घर पर थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे। दोनों ने खुद को नई कंपनी का प्रतिनिधि बताया और सोना-चांदी के जेवर चमकाने वाले केमिकल का प्रचार करने की बात कही। अंगूठी साफ करने के बहाने बनाया शिकार बदमाशों ने बातचीत के दौरान राजकुमारी सिंह को अपने झांसे में ले लिया। उन्होंने उनकी दो अंगूठियां साफ करने के लिए मांगीं। इसके बाद अंगूठियों पर केमिकल लगाने के दौरान अचानक राजकुमारी सिंह के चेहरे पर नशीला स्प्रे कर दिया। 25-30 मिनट तक बेहोश रहीं महिला स्प्रे के असर से राजकुमारी सिंह बेहोश हो गईं। इसी दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन निकाल ली और दोनों अंगूठियां लेकर घर से फरार हो गए। करीब 25 से 30 मिनट बाद महिला को होश आया तो उन्हें जेवर लूटे जाने की जानकारी हुई। 30 ग्राम की चेन और दो अंगूठियां गायब पीड़िता के अनुसार, बदमाश करीब 30 ग्राम की सोने की चेन, जिसकी कीमत करीब 2.5 से 3 लाख रुपये बताई गई है, और कीमती पत्थरों से जड़ी दो सोने की अंगूठियां ले गए। दोनों अंगूठियों की अनुमानित कीमत 1.5 से 2 लाख रुपये बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने की बदमाशों की तलाश घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग बदमाशों की तलाश में जुट गए, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। CCTV फुटेज खंगालने की मांग स्थानीय लोगों ने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। लोगों को आशंका है कि बदमाश पहले से इलाके की रेकी कर रहे होंगे। पुलिस ने आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात कही सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के सामने अब बदमाशों की पहचान और घटना में इस्तेमाल नशीले स्प्रे की जांच अहम होगी।