ईंट लदे ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर:बांका से गोड्डा जाते समय एक्सीडेंट; 4 जख्मी भागलपुर में भर्ती
बांका के रजौन थाना क्षेत्र के परसा गांव के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल मजदूर की पहचान झारखंड के गोड्डा के हंवारा गांव निवासी मोहम्मद मुबारक मंसूरी के रूप में हुई है। मुबारक मंसूरी ने बताया कि वह पटना में मजदूरी करता है। सोमवार सुबह वह ट्रेन से बांका के पुंसिया स्टेशन पर उतरा था और ऑटो से अपने घर गोड्डा लौट रहा था। ऑटो के परखच्चे उड़े परसा गांव के पास सामने से आ रहे ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मजदूर मुबारक मंसूरी का दाहिना पैर टूट गया है और उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत धोरेया अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मुबारक मंसूरी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Jan 6, 2026 - 16:13
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.