भागलपुर में सर्दी का सितम जारी, न्यूनतम तापमान 4.2°C:कड़ाके की ठंड में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी में जुटे युवा, महिलाएं भी शामिल

भागलपुर में सर्दी का सितम जारी है। भीषण ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला-मनाली जैसी ठंड का एहसास हो रहा है। घने कोहरे और सर्द पछिया हवा के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। सड़कों पर आवाजाही कम रही। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। ठंड और कुहासे के बीच शहर के सैंडिस मैदान में एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहां आम लोग ठंड से राहत पाने के लिए घरों में दुबके हुए हैं, वहीं सैकड़ों युवा कंपकंपी भरी ठंड में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक मैदान में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं की भीड़ देखने को मिलती है। खास बात यह है कि इस तैयारी में आधी आबादी की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। युवकों के साथ युवतियां कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ लगाती और अभ्यास करती नजर आती हैं। ठंड की परवाह किए बिना महिलाएं भी पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं। मैदान में मौजूद ट्रेनर युवाओं को दौड़ के साथ-साथ अलग-अलग योग और शारीरिक अभ्यास की ट्रेनिंग देते हैं। अनुशासन और टाइमिंग का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। ठंड के बावजूद युवाओं का उत्साह और जोश कम होता नजर नहीं आ रहा है। हर चेहरे पर सरकारी नौकरी पाने और वर्दी पहनने का जुनून साफ दिखाई देता है। शिल्पी ने बताया कि बिहार पुलिस में चयन होकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, बल्कि समाज में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी भी दर्ज कराना है। भीषण ठंड और कुहासे के बावजूद सैंडिस मैदान में उमड़ता यह उत्साह यह साबित करता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों, तो मौसम की मार भी हौसले को कमजोर नहीं कर सकती।

Jan 10, 2026 - 12:59
 0