अहमदाबाद में भीषण हादसा, पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
Ahmedabad Firecracker Factory Blast : गुजरात में अहमदाबाद के रामोल इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप ...
Ahmedabad Firecracker Factory Blast : गुजरात में अहमदाबाद के रामोल इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। विस्फोट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल
गुजरात में अहमदाबाद के रामोल इलाके में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
ALSO READ: Kerala blast: केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
राहत और बचाव अभियान जारी
विस्फोट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
Extremely saddened to hear about the loss of lives due to a mishap at a fireworks factory in Ahmedabad, Gujarat. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is providing all possible… — PMO India (@PMOIndia) July 18, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख
इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
#Gujarat
A massive blast at an illegally operated firecracker factory killed 8 people and injured 15 others.The explosion was heard up to 5 km away, Police said factory continued operating illegally even after its licence had expired. Investigation is underway@NewIndianXpress pic.twitter.com/YRKysWoERU — Dilip Kshatriya (@Kshatriyadilip) July 18, 2026
मलबे में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं
खबरों के अनुसार, फैक्टरी में आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है, जिससे राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।
ALSO READ: तमिलनाडु में भयावह हादसा, पटाखा फैक्टरी में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल
बिना लाइसेंस के चल रही थी फैक्टरी
यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं? हालांकि जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्टरी बिना लाइसेंस के संचालित की जा रही थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।



