अवैध कारोबार माफियाओं पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा प्रहार: NCERT नकली किताब प्रकरण में 10 सदस्यीय SIT गठित*
अवैध कारोबार माफियाओं पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा प्रहार: NCERT नकली किताब प्रकरण में 10 सदस्यीय SIT गठित*
*अवैध कारोबार माफियाओं पर एसएसपी अजय गणपति का बड़ा प्रहार: NCERT नकली किताब प्रकरण में 10 सदस्यीय SIT गठित*
➡️ जनपद ऊधमसिंहनगर में अवैध कारोबार करने वालो के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति ने कड़ा रुख अपनाया है। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत करीब 10 करोड़ रूपये की भारी मात्रा में बरामद हुई NCERT की नकली किताबों के मामले की गहन जांच हेतु एसएसपी द्वारा एक 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।
*SSP के कुशल नेतृत्व में विशेष टीम का गठन*
➡️ मामले की गंभीरता और इसके नेटवर्क की गहराई को देखते हुए, एसएसपी श्री अजय गणपति ने स्वयं संज्ञान लेते हुए इस विशेष टीम (SIT) को नियुक्त किया है। यह टीम पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात श्री जितेंद्र चौधरी के निकट पर्यवेक्षण में कार्य करेगी। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस प्रकरण का सफल एवं विधि सम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और विवेचना की प्रगति से अवगत कराया जाए।
*SIT टीम के प्रमुख सदस्य:*
➡️ जांच टीम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी सदर, रुद्रपुर श्री प्रशान्त कुमार को सौंपा गया है। टीम में अनुभवी अधिकारियों और कर्मियों को शामिल किया गया है:
➡️ क्षेत्राधिकारी श्री प्रशांत कुमार, (क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर)
➡️निरीक्षक मनोज रतूड़ी (प्रभारी निरीक्षक/विवेचक)
➡️ उ०नि० उमेश कुमार (प्रभारी एसओजी, रुद्रपुर)
➡️ उ०नि० चन्दन सिंह बिष्ट (कोतवाली रुद्रपुर)
➡️ उ०नि० प्रियांशु जोशी (कोतवाली रुद्रपुर)
➡️ का० 969 भूपेन्द्र आर्या (सर्विलांस सैल/एसओजी)
➡️ का० 48 प्रवीण कुमार (कोतवाली रुद्रपुर)
➡️ का० 1157 हरीश रावत (कोतवाली रुद्रपुर)
➡️का० 577 किशन सिंह (कोतवाली रुद्रपुर)
➡️ का० 1029 विजयपाल सिंह (कोतवाली रुद्रपुर)
*प्रकरण की पृष्ठभूमि:*
➡️ विगत 14 मार्च 2026 को कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के एक गोदाम से 10 करोड़ रूपये की भारी मात्रा में NCERT की नकली किताबें और किताबों से भरा एक ट्रक बरामद किया गया था। जिसमें कोतवाली रुद्रपुर में धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) BNS एवं 63/65 कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत है।
इस पूरे मामले के पीछे के मुख्य चेहरों और नेटवर्क का पर्दाफाश करना अब SIT की प्राथमिकता होगी।
*"शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार और धोखाधड़ी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गठित SIT टीम इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचकर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।"*



