अयोध्या में हुई मुसलाधार बारिश:दो घंटे के बारिश से रामपथ समेत कई इलाकों में भरा पानी, शाम को बदला मौसम; अगले 24 घंटे बारिश के आसार

अयोध्या में रविवार शाम अचानक बदले मौसम ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी। शाम करीब साढ़े चार बजे काले बादल छाने के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश से रामनगरी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। रामपथ समेत अशर्फी भवन मार्ग, मणिपर्वत मार्ग और कई कॉलोनियों में सड़कें पानी से भर गईं। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। दिन में तेज धूप, शाम को बरसे बादल रविवार को दिन में तेज धूप के चलते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। उमस के कारण लोग बेहाल थे। शाम होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अगले 24 घंटे बारिश के आसार आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

Aug 16, 2026 - 21:26
 0