PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Prime Minister Narendra Modi in Uzbekistan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओली दराजाली दोस्तलिक' से सम्‍मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्थाई संबंधों को समर्पित किया। ...

Aug 30, 2026 - 21:20
 0
PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Prime Minister Narendra Modi honored with Uzbekistan's highest honor Prime Minister Narendra Modi in Uzbekistan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओली दराजाली दोस्तलिक' से सम्‍मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्थाई संबंधों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री को यह सम्मान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी व्यापार, क्लीन एनर्जी और कनेक्टिविटी समेत कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए उज्बेकिस्तान के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। यह यात्रा राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर हो रही है। 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओली दराजाली दोस्तलिक' से सम्‍मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्थाई संबंधों को समर्पित किया। प्रधानमंत्री को यह सम्मान उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रदान किया।

ALSO READ: नरेंद्र मोदी ने तोड़ा नेहरू का 77 साल पुराना रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी व्यापार, क्लीन एनर्जी और कनेक्टिविटी समेत कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए उज्बेकिस्तान के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। यह यात्रा राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, 'ओली दराजाली दोस्तलिक' सम्मान प्राप्त कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

उन्होंने कहा, मैं यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच स्थाई संबंधों को समर्पित करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस सम्मान के नाम में प्रयुक्त शब्द 'दोस्तलिक' से भलीभांति परिचित हैं।

 

1.4 अरब भारतीयों का है सम्मान 

उन्होंने कहा, भारत में शायद ही कोई ऐसा परिवार होगा, जहां 'दोस्तलिक' शब्द दिन में 100 बार न बोला जाता हो। आज आपने वास्तव में इस शब्द के सार को सामने ला दिया है। 'दोस्तलिक' का अर्थ मित्रता है। यह शब्द अपने आप में भारत और उज्बेकिस्तान के संबंधों के केंद्र में मौजूद भावना को खूबसूरती से व्यक्त करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान प्राप्त करना उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि 1.4 अरब भारतीयों का सम्मान है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, सभी भारतीयों की ओर से मैं उज्बेकिस्तान की जनता, सरकार और अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस सर्वोच्च सम्मान को बहुत विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं। इसे हमारे दोनों देशों के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा हमारी साझा विरासत को समर्पित करता हूं।

 

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मिर्जियोयेव के साथ वार्ता की, जिसके बाद भारत और उज्बेकिस्तान ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया। दोनों देशों ने यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई।


वार्ता के दौरान व्यापार, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, रक्षा और सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी, UPI समेत डिजिटल सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और एजुकेशन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

 

विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार दोनों पक्षों ने 2030 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम आपसी सहयोग के सभी पहलुओं को दिशा देने के लिए विदेश मंत्री स्तर पर एक समन्वय परिषद (Coordination Council) का गठन करेंगे। हम अपने संयुक्त आयोग (Joint Commission) को सचिव स्तर से मंत्री स्तर तक ले जाएंगे। दोनों पक्ष मिलकर एक बिज़नेस समिट का आयोजन करेंगे जिसमें दोनों देशों के बिज़नेस लीडर्स शामिल होंगे। 

 

राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, मेरा मानना ​​है कि आपके नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल कर रहा है, आर्थिक विकास की उच्च दर बनाए हुए है और बड़े प्रोजेक्ट्स को लागू कर रहा है। भारत डिजिटलीकरण, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष अन्वेषण और कई अन्य क्षेत्रों में वास्तव में असाधारण प्रगति कर रहा है।