LIVE: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव!
Latest News Today Live Updates in Hindi: राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi: राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष। पल पल की जानकारी...
परीक्षा पर चर्चा के दूसरे एपिसोड में देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के छात्रों से संवाद करेंगे पीएम मोदी। सुबह 10 बजे होगा कार्यक्रम का प्रसारण।
Charcha on stress free exams continues…
Do watch the second episode of #ParikshaPeCharcha26. This episode features #ExamWarriors from Devmogra, Coimbatore, Raipur and Guwahati. Their questions and perspectives make this episode a must watch! pic.twitter.com/7QNa8HEsVC — Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
उत्तर प्रदेश में आज से बजट सत्र का आगाज। 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेंद्र खन्ना पेश करेंगे यूपी का बजट।-संसद में आज भी हंगामे के आसार, ट्रेड डील पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष। मल्लिकार्जुन खरगे ने सुबह 10 बजे बुलाई फ्लोर लीडर्स की बैठक।
-राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा, शिक्षा की जीवन में भी जरूरत है और सामाजिक जीवन में भी जरूरत है। इसको अंडर एस्टिमेट नहीं करना चाहिए। ये गलती कभी मत करना कि खेल में मैं बहुत अच्छा हूं, इसलिए मुझे पढ़ने की जरूरत नहीं है। लेकिन, शिक्षा ही सबकुछ कर लेगी ऐसा नहीं है। आपमें जो भी हुनर है, उसे डेवलप करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोयंबटूर के हमारे युवा साथी पढ़ाई के साथ-साथ AI, स्टार्टअप और भविष्य की तकनीक को लेकर बहुत जागरूक हैं। और मैं कह सकता हूं कि यही तो है युवा भारत की युवा सोच जो विकसित भारत 2047 के संकल्प को नीत नई मजबूती दे रही है।
हर युग में जब भी कोई नई टेक्नोलॉजी आती है, तो चर्चा होती है। हमें किसी चीज से डरना नहीं चाहिए। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम उसके गुलाम नहीं बनेंगे। जैसे मोबाइल आजकल कुछ बच्चों का मालिक बन गया है, अगर मोबाइल नहीं है, तो खाना नहीं खा सकता, टीवी नहीं है, तो वो जी नहीं सकता। मतलब आप उसके गुलाम बन गए। मैं गुलाम नहीं बनूंगा, एक बार मन में ये पक्का कर लीजिए।-लोकसभा में सोमवार को भी विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
-राहुल गांधी को सदन में बोलने देने की मांग को लेकर लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष।



