एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 46000 टन LPG से लदा है टैंकर, जानिए कब पहुंचेगा भारत?

Indian LPG ship have crossed Strait of Hormuz : भारत के लिए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आ रहा एक टैंकर शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुका है और अब देश की ओर बढ़ रहा है। मार्शल द्वीप के ध्वज वाला यह एलपीजी वाहक 'एमटी सर्व शक्ति' 46,313 ...

May 3, 2026 - 22:47
 0
एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 46000 टन LPG से लदा है टैंकर, जानिए कब पहुंचेगा भारत?

India's LPG Ship safely transits Strait of Hormuz Indian LPG ship have crossed Strait of Hormuz : भारत के लिए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आ रहा एक टैंकर शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुका है और अब देश की ओर बढ़ रहा है। मार्शल द्वीप के ध्वज वाला यह एलपीजी वाहक 'एमटी सर्व शक्ति' 46,313 टन एलपीजी की ढुलाई कर रहा है। इसमें चालक दल के 20 सदस्य सवार हैं, जिनमें 18 भारतीय नागरिक हैं। पोत ने 2 मई को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार किया। इसके 13 मई तक विशाखापत्तनम पहुंचने की संभावना है। भारत से जुड़े एलपीजी टैंकर ने हॉर्मुज स्ट्रेट ऐसे समय पर पार किया है, जब अमेरिका और ईरान दोनों के बीच लगातार तनाव जारी है, जिससे स्ट्रेट से आवाजाही करीब रुक गई है।

 

13 मई तक भारत पहुंचने की संभावना

भारत के लिए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर आ रहा एक टैंकर शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुका है और अब देश की ओर बढ़ रहा है। मार्शल द्वीप के ध्वज वाला यह एलपीजी वाहक 'एमटी सर्व शक्ति' 46,313 टन एलपीजी की ढुलाई कर रहा है। इसमें चालक दल के 20 सदस्य सवार हैं, जिनमें 18 भारतीय नागरिक हैं। पोत ने 2 मई को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार किया। इसके 13 मई तक विशाखापत्तनम पहुंचने की संभावना है।

ALSO READ: भारत को LPG संकट से मिलेगी राहत, होर्मुज से निकला 1 और भारतीय जहाज, टैंकर में लदी है 46 हजार टन गैस

नाकाबंदी के बाद भारतीय टैंकर की पहली यात्रा

भारत से जुड़े एलपीजी टैंकर ने हॉर्मुज स्ट्रेट ऐसे समय पर पार किया है, जब अमेरिका और ईरान दोनों के बीच लगातार तनाव जारी है, जिससे स्ट्रेट से आवाजाही करीब रुक गई है। सर्वशक्ति, एक विशाल गैस वाहक पोत है, जो पहले फारस की खाड़ी और भारतीय बंदरगाहों के बीच मार्गों पर संचालित होता रहा है। इस जहाज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह ईरान से जुड़े जहाजों को निशाना बनाकर अमेरिका के नेतृत्व में शुरू की गई नाकाबंदी के बाद भारत से जुड़े किसी टैंकर की पहली यात्रा है।

ALSO READ: Hormuz Crisis : US Navy की नाकेबंदी के बीच क्या सुरक्षित हैं भारतीय जहाज? ईरान का बड़ा बयान

LPG उत्पादन को लेकर क्या बोले मंत्री हरदीप पुरी? 

इस जहाज को होर्मुज से पूरी तरह गुजरने में 10 से 14 घंटे का समय लगने की उम्मीद है। भारत ने तेहरान के साथ सीधी बातचीत के जरिए इस संघर्ष के दौरान भी इस मार्ग से आठ LPG वाहक जहाजों को गुजारने में सफलता हासिल की है। शुक्रवार को तेल मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत ने अपने घरेलू LPG उत्पादन को 60% बढ़ाकर 54,000 टन तक पहुंचा दिया है, जबकि दैनिक मांग 10,000 टन घटकर 80,000 टन रह गई है।

ALSO READ: जयशंकर की एक कॉल ने किया कमाल, ईरान ने दी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत

करीब 60 प्रतिशत रसोई गैस आयात करता है भारत 

भारत अपनी करीब 60 प्रतिशत रसोई गैस जरूरत आयात से पूरी करता है। देश में पिछले साल 33.15 मिलियन टन एलपीजी की खपत हुई। इसमें से करीब 90 प्रतिशत गैस पश्चिम एशिया से आती है। इसी बीच सरकार ने भी साफ कहा है कि देश में गैस और ईंधन की कमी नहीं है और लोगों को घबराकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए। एलपीजी संकट को देखते हुए मोदी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

ALSO READ: ईरान ने अमेरिका को भेजा 14 सूत्रीय शांति प्रस्ताव, क्या है डोनाल्ड ट्रंप का अगला प्लान

भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है मंत्रालय  

बंदरगाह और नौवहन मंत्रालय, नाविकों के कल्याण और समुद्री संचालन में कोई रुकावट न आए, यह सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय मिशन और पोस्ट इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय समुदाय के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में बदलती स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है।
Edited By : Chetan Gour