LIVE: राहुल के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे तक स्थगित

Latest News Today Live Updates in Hindi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान डोकलाम का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए। बयान पर बवाल। लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक ...

Feb 2, 2026 - 16:06
 0
LIVE: राहुल के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे तक स्थगित

rahul gandhi in parliamentLatest News Today Live Updates in Hindi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान डोकलाम का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए। बयान पर बवाल। लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक स्थगित। पल पल की जानकारी...
टी 20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्‍कार संबंधी फैसले पर ICC की पाकिस्तान को चेतावनी। कहा पाकिस्तान सरकार का यह निर्णय वैश्विक क्रिकेट और फैन्स के हित में नहीं है और इसके दूरगामी नतीजे हो सकते हैं।रविवार 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 को पेश किया और कई बड़े ऐलान किए। संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा। लोकसभा में दोपहर 12 बजे बीजेपी के सर्वानंद सोनोवाल चर्चा की शुरुआत करेंगे। लोकसभा में चर्चा के लिए 18 घंटे का समय रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को चर्चा का जवाब देंगे।

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुबह-सुबह डोली धरती। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं।पाकिस्तान के ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बयान पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'ICC का बयान आया है जिसमें उन्होंने खेल भावना को लेकर कहा है। हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं। BCCI इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। जब तक ICC से हमारी बात ना हो जाए।'ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा अब बंगाल को बदनाम कर रही है। बंग भवन के बाहर पुलिस की तैनाती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि डर का माहौल बनाया जा रहा है।संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा जारी। सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की। आज राहुल भी संसद में बोलेंगे।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र किया। राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा।

-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान डोकलाम का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए। बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।

-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान पर आपत्ति दर्ज कराई। राजनाथ ने कहा कि राहुल ने सदन में एक पब्लिश्ड मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं।
-गृहमंत्री अमित शाह ने जताई राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति।
-भारी हंगामें के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संसद में अपने कक्ष में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। बैठक में पार्टी सांसद केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर भी मौजूद हैं। बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर राहुल गांधी के बयान पर फिर हुआ हंगामा, सदन 4 बजे तक स्थगित।