राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस नेता को असम की पहचान 'गमोसा' (गमछा) पहनने में परहेज है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असमिया गौरव का प्रतीक 'गमोसा' न पहनकर इस प्रदेश की संस्कृति और जनता का अपमान करते ...

Mar 30, 2026 - 21:51
 0
राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

nitin navin असम में चुनावी बिगुल फूंकते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। जागीरोड में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर असम की संस्कृति के अपमान और घुसपैठियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।  नितिन नवीन ने रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि असम की अस्मिता को बचाने का है। उन्होंने दावा किया कि जनता एक बार फिर विकास विरोधी कांग्रेस को नकार कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर भरोसा जताएगी।

संस्कृति पर प्रहार कर रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस नेता को असम की पहचान 'गमोसा' (गमछा) पहनने में परहेज है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असमिया गौरव का प्रतीक 'गमोसा' न पहनकर इस प्रदेश की संस्कृति और जनता का अपमान करते हैं, लेकिन वही राहुल गांधी मस्जिद में जाने से पहले बहुत खुशी-खुशी टोपी पहनते हैं। यह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का सबसे बड़ा उदाहरण है।

ALSO READ: ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

घुसपैठ के मुद्दे पर घेरा

नितिन नवीन ने असम की सबसे संवेदनशील समस्या 'घुसपैठ' पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा से समझौता किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों का समर्थन किया है और जानबूझकर बांग्लादेशियों को भारतीय सीमा में घुसने का रास्ता दिया। इसके विपरीत, भाजपा की सरकार चुन-चुनकर घुसपैठियों को खदेड़ने का काम कर रही है। Edited by : Sudhir Sharma