LIVE: भूकंप से थर्राया ताइवान, इमारतों में कंपन से लोगों में दहशत
Latest News Today Live Updates in Hindi: ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह तेज भूकंप से हड़कंप मच गया। भूकंप से ताइपे में कुछ सैकंड तक इमारतों में कंपन होता रहा। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। ...

Latest News Today Live Updates in Hindi: ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह तेज भूकंप से हड़कंप मच गया। भूकंप से ताइपे में कुछ सैकंड तक इमारतों में कंपन होता रहा। दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। पल पल की जानकारी...
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल के बाद अब 2 दिवसीय दौरे पर स्लोवाकिया पहुंची। वह स्लोवाकिया जाने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति बन गई हैं।
-गुजरात में आज कांग्रेस का अधिवेशन। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल।
अमेरिका ने चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि नई टैरिफ दरें आज रात 12.01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) से लागू होंगी। इसे चीन की धमकी का अमेरिकी जवाब माना जा रहा है। अमेरिका ने चीन पर 34 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अमेरिका पर 34 फीसदी टैरिफ लगा दिया था। ALSO READ: अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ
ट्रंप प्रशासन ने 9 लाख प्रवासियों का परमिट रद्द किया, तत्काल देश छोड़ने का आदेश। बाइडन राज में सीबीपी वन एप नीति के तहत ये प्रवासी अमेरिका आए थे।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को आज ही अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। भारत पहुंचने के बाद कुछ दिन वह एनआईए हिरासत में रहेगा। उसके लिए मुंबई और दिल्ली की 2 जेलों में खास इंतजाम किए गए हैं। ALSO READ: आज ही अमेरिका से भारत लाया जा रहा है तहव्वुर राणा, क्या है उसका मुंबई हमले से कनेक्शन?ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह एक जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी है। भूकंप से ताइपे में कुछ सैकंड तक इमारतों में कंपन होता रहा। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तर पूर्व तट पर यिलान के दक्षिण-दक्षिण पूर्व में करीब 21 किलोमीटर दूर था और पृथ्वी की सतह से 69 किलोमीटर की गहराई में था।कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अधिवेशन के एआईसीसी सत्र में कहा कि देश की संपत्तियां प्राइवेट हाथों में बेची जा रही है। एक दिन मोदी जी देश को बेचकर जाएंगे। खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से संसद चलाई जा रही है। विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। सत्ताधारी दल संविधान पर चोट कर रहा है। सांप्रदायिक ध्रुविकरण के लिए देर रात तक संसद चलती है। संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। यह सब लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
LIVE: Nyaypath | AICC Session | Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/f1tQ2haUo4 — Congress (@INCIndia) April 9, 2025