_कोतवाली खटीमा पुलिस ने बार-बार चकमा देकर लुप्त हो जाने वाले वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार_

_कोतवाली खटीमा पुलिस ने बार-बार चकमा देकर लुप्त हो जाने वाले वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार_

May 2, 2026 - 07:51
 0
_कोतवाली खटीमा पुलिस ने  बार-बार चकमा देकर लुप्त हो जाने वाले वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार_

*_कोतवाली खटीमा पुलिस ने बार-बार चकमा देकर लुप्त हो जाने वाले वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार_* 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के आदेशानुक्रम में* पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात श्री जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक, नगर, डॉ. उत्तम सिंह नेगी तथा क्षेत्राधिकारी खटीमा, श्री विमल रावत के निर्देशानुसार *मा. न्यायालयों से निर्गत गैर जमानती गिरफ्तारी अधिपत्रों व अन्य आदेशिकाओं के शत प्रतिशत निष्पादन एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रचलित अभियान "ऑपरेशन प्रहार" में* माननीय न्यायालय श्रीमान् अपर सिविल जज /न्यायिक मजिस्ट्रेट, खटीमा द्वारा निर्गत गैर जमानती गिरफ्तारी अधिपत्र आदेशिका अंतर्गत धारा 323, 506 भादवि संबंधित फौजदारी वाद संख्या 809/2022, एफआईआर नंबर 316/2020 के निष्पादन में *एसएचओ कोतवाली खटीमा श्री विजेन्द्र शाह* की पुलिस टीम के द्वारा *सब इंस्पेक्टर (सीनियर) अनुराग सिंह व सब इंस्पेक्टर वेदपाल सिंह के नेतृत्व में* बार-बार चकमा देकर घर के पिछले दरवाजे एवं खिड़की के रास्ते भाग जाने वाले वारंटी अभियुक्त नारायण सिंह पुत्र स्व. जयहरि सिंह निवासी खेतलसंडा खाम, थाना कोतवाली खटीमा, जिला ऊधमसिंहनगर, आयु 45 वर्ष को इस बार भागने का कोई मौका न देकर उक्त के घर की चारों ओर से प्रशिक्षित छद्म तरीके से घेराबंदी करके आज दिनांक 02.05.2026 की सुबह तड़के गिरफ्तार किया गया। *_विगत कई माह से पुलिस को बार-बार चकमा देकर पिछले दरवाजे व खिड़की के रास्ते फरार हो जाने वाला चालाक अभियुक्त चारों तरफ से घिरा पाकर गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वयं को चारपाई के नीचे छुपाया हुआ था।_*

             गिरफ्तार अभियुक्त नारायण सिंह को नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षोपरांत मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।