6 लाख बैरल तेल लेकर ईरानी जहाज भारत के लिए रवाना, हो गया बड़ा खेल!

करीब 5 साल बाद भारत और ईरान के बीच तेल व्यापार फिर से शुरू हो चुका है। साल 2019 के बाद पहली बार ईरान का कच्चा तेल लेकर एक जहाज भारत की ओर बढ़ रहा है जो गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। यह जहाज पिंग शून करीब 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर आ रहा है। बड़ी बात यह है कि यह डील ऐसे वक्त पर हो रही है जब दुनिया भर में तेल की कीमतें ऊपर नीचे हो रही हैं और सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। स्टेट ऑफ होर्मूज पर बवाल ईरान इजराइल युद्ध और इस बीच भारत ईरान का तेल आना यह अपने आप में एक बड़ी बात है। भारत का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल अमेरिका ने हाल ही में समुद्र में मौजूद ईरानी तेल की खरीद पर 30 दिनों की अस्थाई छूट दी। इसी छूट का फायदा उठाते हुए यह कारगो भारत भेजा गया। माना जा रहा है कि यह छूट वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने के लिए दी गई। वहीं जानकारी के मुताबिक यह तेल ईरान के खार गार्लैंड से मार्च की शुरुआत में रवाना हुआ था और 4 अप्रैल के आसपास गुजरात पहुंच सकता है। इसे भी पढ़ें: ईरानी राष्ट्रपति ने की सीजफायर की गुजारिश, ट्रंप का नया दावा- नया शासन ज्यादा समझदारआपको बता दें यह तेल बाडिनार बंदरगाह पर पहुंचेगा। बनार बंदरगाह भारत के लिए काफी अहम क्योंकि यहां बड़ी रिफाइनरिया मौजूद हैं। इसमें नायरा एनर्जी की बड़ी रिफाइनरी शामिल है जो रूस की कंपनी रजनेफ के समर्थन से चलती है। इसके अलावा यह पोर्ट भारत पेट्रोलियम कोऑपरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों के लिए भी सप्लाई का एक बड़ा केंद्र है। अच्छा आपको बता दें भारत कभी ईरान के तेल का बड़ा खरीदार हुआ करता था। एक वक्त ऐसा भी था जब भारत के कुल तेल आयात में ईरान की हिस्सेदारी 11% से ज्यादा थी। ईरानी तेल भारत की रिफाइनरियों के लिए उपयुक्त भी माना जाता था और इसकी कीमतें भी अक्सर अनुकूल रहती थी। लेकिन साल 2018 में अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बाद भारत को मई 2019 से ईरान से तेल खरीद पूरी तरह बंद करनी पड़ी। इसके बाद भारत ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरे देश जैसे मध्य पूर्व अमेरिका और रूस के सप्लायर्स की ओर रुख किया। हालांकि मौजूदा वक्त में भारत कई देशों से तेल ले रहा है। रूस से भी भारत भारी मात्रा में तेल आयात करता है। रही बात ईरान की तो आपको बता दें ईरान, इजराइल जंग और स्टेट ऑफ होमोस पर बढ़ते तनाव के बीच पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हुआ है। कई देशों में क्राइसिस देखने को भी मिल रही है और यही वजह है कि अमेरिका ने ईरानी प्रतिबंधों में कुछ समय के लिए छूट दी। इसे भी पढ़ें: Third World War की आहट! Iran, America, Israel की जंग ने दुनिया को हिलाया, ईरान से लड़ते लड़ते NATO से भी भिड़ बैठे Trumpअमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में ईरानी तेल की समुद्री खरीद पर 30 दिन के लिए छूट दी थी ताकि वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों को काबू किया जा सके। अनुमान है कि इस समय समुद्र में करीब 95 मिलियन बैरल ईरानी तेल मौजूद है। जिसमें से लगभग 51 मिलियन बैरल भारत के लिए उपयुक्त हो सकता है। हालांकि अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई है। सबसे बड़ी समस्या भुगतान की है। क्योंकि ईरान अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सिस्टम Swift से बाहर है। पहले ईरान को यूरो में भुगतान किया जाता था और एक विदेशी बैंक इसके बीच में काम करता था। लेकिन अब यह व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और फिलहाल यह कहना भी जल्दबाजी होगी कि यह सिर्फ एक बार की डील है या आगे भी भारत ईरान तेल व्यापार जारी रहेगा। लेकिन इतना जरूर है कि इस एक कदम ने संकेत दे दिया है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हर विकल्प खुला रखे हुए हैं। 

Apr 1, 2026 - 22:11
 0
6 लाख बैरल तेल लेकर ईरानी जहाज भारत के लिए रवाना, हो गया बड़ा खेल!
करीब 5 साल बाद भारत और ईरान के बीच तेल व्यापार फिर से शुरू हो चुका है। साल 2019 के बाद पहली बार ईरान का कच्चा तेल लेकर एक जहाज भारत की ओर बढ़ रहा है जो गुजरात के वाडिनार बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। यह जहाज पिंग शून करीब 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर आ रहा है। बड़ी बात यह है कि यह डील ऐसे वक्त पर हो रही है जब दुनिया भर में तेल की कीमतें ऊपर नीचे हो रही हैं और सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है। स्टेट ऑफ होर्मूज पर बवाल ईरान इजराइल युद्ध और इस बीच भारत ईरान का तेल आना यह अपने आप में एक बड़ी बात है। भारत का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल अमेरिका ने हाल ही में समुद्र में मौजूद ईरानी तेल की खरीद पर 30 दिनों की अस्थाई छूट दी। इसी छूट का फायदा उठाते हुए यह कारगो भारत भेजा गया। माना जा रहा है कि यह छूट वैश्विक बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों को काबू में रखने के लिए दी गई। वहीं जानकारी के मुताबिक यह तेल ईरान के खार गार्लैंड से मार्च की शुरुआत में रवाना हुआ था और 4 अप्रैल के आसपास गुजरात पहुंच सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ईरानी राष्ट्रपति ने की सीजफायर की गुजारिश, ट्रंप का नया दावा- नया शासन ज्यादा समझदार

आपको बता दें यह तेल बाडिनार बंदरगाह पर पहुंचेगा। बनार बंदरगाह भारत के लिए काफी अहम क्योंकि यहां बड़ी रिफाइनरिया मौजूद हैं। इसमें नायरा एनर्जी की बड़ी रिफाइनरी शामिल है जो रूस की कंपनी रजनेफ के समर्थन से चलती है। इसके अलावा यह पोर्ट भारत पेट्रोलियम कोऑपरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों के लिए भी सप्लाई का एक बड़ा केंद्र है। अच्छा आपको बता दें भारत कभी ईरान के तेल का बड़ा खरीदार हुआ करता था। एक वक्त ऐसा भी था जब भारत के कुल तेल आयात में ईरान की हिस्सेदारी 11% से ज्यादा थी। ईरानी तेल भारत की रिफाइनरियों के लिए उपयुक्त भी माना जाता था और इसकी कीमतें भी अक्सर अनुकूल रहती थी। लेकिन साल 2018 में अमेरिका के कड़े प्रतिबंधों के बाद भारत को मई 2019 से ईरान से तेल खरीद पूरी तरह बंद करनी पड़ी। इसके बाद भारत ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरे देश जैसे मध्य पूर्व अमेरिका और रूस के सप्लायर्स की ओर रुख किया। हालांकि मौजूदा वक्त में भारत कई देशों से तेल ले रहा है। रूस से भी भारत भारी मात्रा में तेल आयात करता है। रही बात ईरान की तो आपको बता दें ईरान, इजराइल जंग और स्टेट ऑफ होमोस पर बढ़ते तनाव के बीच पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हुआ है। कई देशों में क्राइसिस देखने को भी मिल रही है और यही वजह है कि अमेरिका ने ईरानी प्रतिबंधों में कुछ समय के लिए छूट दी। 

इसे भी पढ़ें: Third World War की आहट! Iran, America, Israel की जंग ने दुनिया को हिलाया, ईरान से लड़ते लड़ते NATO से भी भिड़ बैठे Trump

अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में ईरानी तेल की समुद्री खरीद पर 30 दिन के लिए छूट दी थी ताकि वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों को काबू किया जा सके। अनुमान है कि इस समय समुद्र में करीब 95 मिलियन बैरल ईरानी तेल मौजूद है। जिसमें से लगभग 51 मिलियन बैरल भारत के लिए उपयुक्त हो सकता है। हालांकि अभी भी कुछ चुनौतियां बनी हुई है। सबसे बड़ी समस्या भुगतान की है। क्योंकि ईरान अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग सिस्टम Swift से बाहर है। पहले ईरान को यूरो में भुगतान किया जाता था और एक विदेशी बैंक इसके बीच में काम करता था। लेकिन अब यह व्यवस्था उपलब्ध नहीं है और फिलहाल यह कहना भी जल्दबाजी होगी कि यह सिर्फ एक बार की डील है या आगे भी भारत ईरान तेल व्यापार जारी रहेगा। लेकिन इतना जरूर है कि इस एक कदम ने संकेत दे दिया है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए हर विकल्प खुला रखे हुए हैं।